जम्मू-कश्मीर: डोडा गांव में भूस्खलन से बस की चपेट में आने से 2 की मौत, 2 घायल

doda landslide, two persons died in landslide, jammu kashmir news
विज्ञापन

Doda Landslide: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भंगरू गंदोह गांव के पास रविवार सुबह एक बस के भूस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए सभी चार लोगों को बचाया गया। बताया गया कि रेस्क्यू किए जाने के बाद चारों लोगों को उप जिला अस्पताल गंदोह ले जाया गया।

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया

डोडा के जिला आयुक्त विशेष महाजन ने कहा कि अस्पताल लाए गए दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान डोडा के कहारा निवासी अमित सोहेल और हलोर चांगा निवासी मुदासिर अली के रूप में की है।

अधिकारी ने आगे बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब डोडा जिले के गवारी गांव से जम्मू के गंदोह जा रही बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। बता दें कि श्रीनगर में लगातार बारिश से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने लगा है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ