Srinagar Terrorist Attack: बीती रात जम्मू कश्मीर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लोकसभा चुनाव के बीच हमले की फिराक में आतंकियों ने घाटी में नई वारदातों को अंजाम दे दिया। अनंतनाग और शोपियां में दो आतंकी घटनाएं हुईं। अनंतनाग में आतंकियों ने एक कपल को गोली मार दी तो शोपियां में बीजेपी नेता की जान ले ली। बीजेपी नेता और शोपियां के पूर्व सरपंच रहे ऐजाज अहमद शेख के घर में घुसकर उन्हें गोली मारी गई। इसी बीच ऐजाज अहमद के करीबियों ने भी आंखों देखी कहानी बयां की है।
डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
ऐजाज अहमद शेख के एक परिजन ईरफान अहमद शेख के अनुसार, शनिवार की रात लगभग 10 बजे हमें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लेकिन हमें कोई अंदाजा नहीं था कि गोली किसको लगी और ये आवाज कहां से आई? 10-15 मिनट बाद ऐजाज अहमद शेख की मां चिल्लाने लगीं कि उनके बेटे को किसी ने गोली मार दी है। हमें नहीं पता कि आतंकी कहां से आए और किस तरफ गए? हमने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस और सेना के कुछ जवान ऐजाज को लेकर अस्पताल गए मगर वहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दोस्त ने जताया दुख
ऐजाज अहमद के दोस्त वसीम अहमद ने बताया कि हम घर पर बैठे थे, तभी फोन आया कि ऐजाज को आतंकियों ने गोली मार दी। वो बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने इस इलाके में काफी विकास कार्य किए, जिसने भी ये किया अच्छा नहीं किया। ये बेहद दुखद घटना है।
चुनावी मौसम में तीसरा हमला
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान ये घाटी में तीसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले 8 अप्रैल को नई दिल्ली के एक टूरिस्ट गाइड के मर्डर की खबर सामने आई थी। बाद में 17 अप्रैल को आतंकियों ने ढाबा चलाने वाले बिहार के 35 वर्षीय युवक की हत्या की थी। अब शनिवार की शाम अनंतनाग में घूम रहे एक कपल को गोली मार दी गई। दोनों कपल घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी के साथ रात में बीजेपी नेता की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines