Jammu Kashmir: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा के सदस्य अरबाज़ अहमद मीर को जम्मू-कश्मीर में टार्गेट किलिंग की साजिश रचने के लिए आतंकवादी घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय (MHA) ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सदस्य अरबाज़ अहमद मीर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित किया गया है। मीर पर एक महिला शिक्षक रजनी बाला सहित जम्मू-कश्मीर में लक्षित हत्याओं में शामिल होने का आरोप है।
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की, जिसमें कहा गया कि मीर वर्तमान में पाकिस्तान में है और सीमा पार से लश्कर के लिए काम कर रहा है। मीर मूल रूप से जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखता है।
और पढ़िए – दो अलग-अलग विधानसभाओं में मौजूद असदुद्दीन ओवैसी का नाम, चुनाव आयोग से कार्रवाई की अपील
और पढ़िए – अनुराग ठाकुर ने Y20 समिट इंडिया के लोगो, वेबसाइट और थीम को किया लॉन्च, कही ये बड़ी बात
अधिसूचना में कहा गया कि मीर टारगेट किलिंग में शामिल है और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक शिक्षिका रजनी बाला की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुफबल गांव के रहने वाले मंजूर अहमद मीर का बेटा मीर कश्मीर घाटी में आतंकवाद को फैलाने में शामिल है और सीमा पार से अवैध हथियार या गोला-बारूद या विस्फोटक ले जाकर आतंकवादियों का समर्थन करता है।
31 मई 2022 को हुई थी शिक्षिका की हत्या
जम्मू की रजनी बाला की 31 मई, 2022 को कुलगाम जिले में सरकारी हाई स्कूल, गोपालपोरा के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यूएपीए के तहत चौथी अनुसूची में शामिल होने के साथ, मीर आतंकवादी घोषित होने वाला 51वां व्यक्ति होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
26 mins agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
3 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
3 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
6 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
6 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines