रणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा, लगातार दूसरे मुकाबले में मिली बड़ी जीत

Andhra Pradesh vs Hyderabad: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2026-27 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर सिराज हैदराबाद क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं.

Mohammed Siraj

Mohammed Siraj ने कप्तान के तौर पर खुद को किया साबित (Pic Credit- ANI)

Andhra Pradesh vs Hyderabad: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में आंध्र प्रदेश और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी. ये मुकाबला देविनेनी वेंकट रमना प्रणीता ग्राउंड मुलापडु विजयवाड़ा में खेला गया. जहां पर हैदराबाद की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम को 267 रनों से धमाकेदार जीत मिली है. इसी के साथ टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बतौर कप्तान खुद को साबित कर दिया है. उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज की है. 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने बतौर कप्तान खुद को किया साबित 

भारत में गेंदबाजों को बहुत ही कम कप्तानी मिलती है. ज्यादातर बल्लेबाजों और ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया जाता है. जिसके कारण ही कई गेंदबाजों को लीडरशिप रोल में नहीं देखा गया. अब उस बात को युवा तेज गेंदबाज गलत साबित कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह को भी मौके मिले हैं, उन्होंने अच्छी कप्तानी की है. अब मोहम्मद सिराज को वो चांस दिया जा रहा है. हैदराबाद के लिए सिराज रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

बतौर कप्तान मोहम्मद सिराज ने पहला मुकाबला त्रिपुरा के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके पारी और 40 रनों से जीत दर्ज की. टीम का दूसरा मुकाबला और भी मुश्किल टीम आंध्र प्रदेश के खिलाफ था. जहां पर भी मोहम्मद सिराज ने बतौर कप्तान बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही हैदराबाद की टीम ने मैच में 267 रनों से जीत दर्ज की है. अब सिराज ने बीसीसीआई को भी बड़ा हिंट दिया है. 

हैदराबाद की टीम ने किया कमाल का प्रदर्शन 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने पहली पारी में 275 रन ही बनाए. सबसे ज्यादा अभिरथ रेड्डी ने 67 रनों की पारी खेली. वहीं राहुल राधेश ने भी नाबाद 58 रन बनाए. आंध्र के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट हासिल किया. जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 184 रनों पर ही सिमट गई. शेख रशीद ने 61 रनों की पारी खेली. हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में तनय त्यागराजन ने 5 विकेट हासिल किया और अपनी टीम को बड़ी लीड भी दिलाई. 

विज्ञापन

दूसरी पारी में हैदराबाद की टीम ने हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाकर पारी घोषित की. इस दौरान कोडिमेला हिमतेजा ने नाबाद 123 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए तनय त्यागराजन ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. जवाब में आंध्र की टीम सिर्फ 130 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही हैदराबाद की टीम को मुकाबले में 267 रनों से जीत मिली. दूसरी पारी में भी तनय त्यागराजन ने हैदराबाद के लिए 6 विकेट हासिल किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ