IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी. इससे पहले यहां जानिए भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

India vs New Zealand T20 Series

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand 1st T20I Match Timing and Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है और जमकर तैयारियां कर रही हैं. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस टी20 सीरीज में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी अंतर है, ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि मैच कितने बजे शुरू होगा. आइए आपको भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप मैच का रोमांच बिल्कुल भी मिस न कर सकें.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि मिचेल सेंटनर कीवी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे.

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला टी20 मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबले रात में नहीं, बल्कि दोपहर में खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड का टाइम भारत से 7:30 घंटे आगे है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जो भारत में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से देखने को मिलेंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी 12 बजे टॉस होगा. अगर पूरे 20 ओवर का खेल हुआ तो मुकाबला भारतीय समयानुसार करीब 4 बजे तक खत्म भी हो जाएगा.

विज्ञापन

कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला LIVE?

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले T20I मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान, रख दी दो बड़ी शर्तें

विज्ञापन

IND vs NZ: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, बेवॉन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ