IND vs NZ: सुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया? नहीं दोहरानी होगी पुरानी गलती

IND vs NZ: टीम इंडिया ने आखिरी बार न्यूजीलैंड को उनके घर में टेस्ट सीरीज 2009 में हराया था. उसके बाद से ही 17 सालों में भारत न्यूजीलैंड को उनके घर में टेस्ट सीरीज नहीं हरा सका है. ऐसे में शुभमन गिल की टीम के पास इस इंतजार को खत्म करने का मौका है.

NZ vs IND

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को करना होगा अच्छा प्रदर्शन (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का फाइनल खेलना है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को 2-0 से जीतना होगा. जिसके लिए बीसीसीआई ने बहुत ही खास प्लान बनाया है. टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम भी न्यूजीलैंड में खेलने वाली है. ऐसे में इन तैयारियों को देखते हुए टीम से 2-0 के जीत की उम्मीद की जा रही है. इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में जीत का मंत्र बताया है. 

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने दी भारतीय बल्लेबाजों को सलाह 

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों को लेकर बोलते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर ने कहा, ‘यह सब काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है. अगर यहां मौसम अच्छा रहता है, जैसा पिछले साल इंग्लैंड में था. उस समय मौसम सच में बहुत अच्छा था, क्योंकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हालात काफी मिलते-जुलते हैं. ऐसे मौसम में गेंद हवा में ज्यादा नहीं हिलती और पिच से सीम मूवमेंट भी थोड़ा आसान हो जाता है. ऐसे में,आपके पास ऐसे बैट्समैन होंगे जो बहुत सारे रन बना पाएंगे.’   

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में अगर मौसम अच्छा रहता है, तो पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है. लेकिन अगर मौसम खराब रहा, तो तेज गेंदबाजों की बल्ले बल्ले होती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि मौसम न्यूजीलैंड में बहुत ही अहम रोल निभाता है. जिसके बारे में बोलते हुए दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मौसम की हालत बहुत जरूरी होगी, अगर बादल छाए रहेंगे, तो सतह पर घास ज्यादा देर तक रहेगी. गेंद हवा में स्विंग भी करेगी. यह सच में उस पर निर्भर करता है.’  

टीम इंडिया के बल्लेबाजों की हुई तारीफ 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज में वहीं टीम जीतेगी, जिसकी बल्लेबाजी अच्छा प्रदर्शन करेगी. भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए महान खिलाड़ी रहे सुनील गावस्कर ने कहा, ‘बैटिंग के हिसाब से मुझे लगता है कि हमारे पास काबिलियत है. मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल और केएल[राहुल एक बहुत ही जबरदस्त ओपनिंग जोड़ी बनाते हैं. फिर देवदत्त पडिक्कल बहुत अच्छे फॉर्म में हैं. शुभमन गिल हम सब जानते हैं कि कितने शानदार खिलाड़ी हैं. यहां के टॉप 4 को अगर अच्छा मौसम मिला, तो उन्हें काफी ज्यादा रन बनाने चाहिए.’ 

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज की तैयारी में फिलहाल सभी भारतीय बल्लेबाज लगे हुए हैं. इंडिया ए के लिए कई भारतीय स्टार बल्लेबाज खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिससे टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय खिलाड़ी परिस्थितियों को अच्छे से समझ ले. ऐसा होने पर भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर दबाव थोड़ा कम हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ