---विज्ञापन---

देश angle-right

सपा विधायक अबू आजमी के ठिकानों पर IT विभाग की रेड, कंप्यूटर और दस्तावेज जब्त

IT department Raid Abu Azmi: आयकर विभाग ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (SP) के महाराष्ट्र विधायक अबू आजमी और कुछ व्यक्तियों के खिलाफ बेनामी संपत्ति की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कई स्थानों पर तलाशी ली। आयकर विभाग की टीमों ने तलाशी के तहत महाराष्ट्र के वाराणसी और मुंबई में कम […]

---विज्ञापन---

IT department Raid Abu Azmi: आयकर विभाग ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (SP) के महाराष्ट्र विधायक अबू आजमी और कुछ व्यक्तियों के खिलाफ बेनामी संपत्ति की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कई स्थानों पर तलाशी ली। आयकर विभाग की टीमों ने तलाशी के तहत महाराष्ट्र के वाराणसी और मुंबई में कम से कम 9 परिसरों पर छापा मारा।

अधिकारियों ने कई कंप्यूटर हार्डवेयर, दस्तावेज जब्त किए हैं। कहा जा रहा है कि कुछ कथित ‘बेनामीदारों’ के बयान दर्ज किए गए हैं। संदेह है कि उनके पास आजमी की कथित बेनामी संपत्ति है। आजमी मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से तीसरी बार विधायक हैं। वह महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष भी हैं।

---विज्ञापन---

शेल कंपनियां जांच के दायरे में

बेनामी ऐसी संपत्तियां होती हैं जिनमें वास्तविक लाभार्थी वह नहीं होता, जिसके नाम पर संपत्ति खरीदी गई है। वाराणसी स्थित कुछ फर्म और कोलकाता स्थित शेल कंपनियां कर अधिकारियों की जांच के दायरे में हैं। सूत्रों ने कहा कि विभाग जांच के तहत बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर सकता है और आजमी के अलावा इन संपत्तियों से जुड़े लोगों को समन जारी कर सकता है।

वंदे मातरम को लेकर विवाद 

बता दें कि अबू आजमी ‘वंदे मातरम’ को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद में रह चुके हैं। संभाजीनगर में हुए दंगे का जिक्र करते हुए आजमी ने कहा था कि ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाना उन्हें अस्वीकार्य है। इस टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 05, 2023 11:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola