Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

होली पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल

घर जाने वाले मुसाफिरों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के बीच 'होली स्पेशल' ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों की टाइमिंग और शेड्यूल भी तय कर दिया गया है, ताकि यात्री समय रहते अपनी सीट बुक कर सकें.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 24, 2026 21:48

होली के त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. घर जाने वाले मुसाफिरों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के बीच ‘होली स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों की टाइमिंग और शेड्यूल भी तय कर दिया गया है, ताकि यात्री समय रहते अपनी सीट बुक कर सकें.

वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी प्रतिदिन स्पेशल : वाराणसी से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : एक ही पटरी पर दौड़ रहीं मेट्रो और ‘नमो भारत’, जानिए- कैसे काम कर रहा भारत का यह पहला अनूठा मॉडल

ट्रेन संख्या 04209: यह ट्रेन 6 मार्च तक रोजाना रात 10:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी. तड़के 3:30 बजे लखनऊ पहुंचते हुए यह अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.

---विज्ञापन---

ट्रेन संख्या 04210: वापसी में यह ट्रेन 7 मार्च तक रोजाना चलेगी. शाम 7:25 बजे दिल्ली जंक्शन से प्रस्थान कर यह तड़के 3:30 बजे लखनऊ और सुबह 9:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ स्पेशल ट्रेन : लखनऊ और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए दो मार्च को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी.

ट्रेन संख्या 04203 – यह स्पेशल ट्रेन 2 मार्च को सुबह 8:05 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी. रास्ते में यह शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक के बीच क्यों लगी होती हैं पानी की मोटी-मोटी पाइपें, ट्रेन धुलने के लिए तो बिल्कुल भी नहींं…

ट्रेन संख्या 04204 – वापसी में यही ट्रेन 2 मार्च को ही रात 8:20 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

हर श्रेणी के यात्रियों का ख्याल

रेलवे ने साफ किया है कि इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर, जनरल और एसी (AC) श्रेणी की बोगियां लगाई जाएंगी. इससे न केवल कन्फर्म टिकट की मारामारी कम होगी, बल्कि अंतिम समय में घर जाने की योजना बनाने वाले यात्रियों को भी सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

First published on: Feb 24, 2026 09:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.