अमेरिका द्वारा टैरिफ और जुर्माना लगाए जाने के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत की रिफाइनरियों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराज़गी जताई थी। हालांकि, अब इससे जुड़ी नई और बड़ी खबर सामने आई है।
समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय तेल रिफाइनरियां रूस से तेल खरीद रही हैं। बताया गया कि रिफाइनरियां रूसी आपूर्तिकर्ताओं से तेल प्राप्त करना जारी रखे हुए हैं। उनके साथ व्यापार का निर्णय कीमत, कच्चे तेल की गुणवत्ता, भंडारण, रसद और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर लिया जाता है।
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है रूस
रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है, जो प्रतिदिन 9.5 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन करता है। इसके साथ ही रूस दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक भी है, जो लगभग 4.5 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चा तेल निर्यात करता है।
सूत्रों ने ANI को बताया कि रूसी तेल पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया गया, बल्कि इसे G7/EU मूल्य-सीमा तंत्र के अधीन रखा गया, जिसका उद्देश्य राजस्व को सीमित करते हुए वैश्विक आपूर्ति को सुनिश्चित करना था। भारत ने एक जिम्मेदार वैश्विक ऊर्जा कर्ता के रूप में कार्य किया है और यह भी सुनिश्चित किया कि बाजार में कीमतें स्थिर बनी रहें। भारत की खरीद पूरी तरह से वैध और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के दायरे में रही है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका के दबाव से ‘धार्मिक भावनाएं’ आहत होने का क्यों है खतरा? GDP को सिर्फ 0.2% नुकसान की संभावना
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि मुझे ऐसी खबर है कि भारत अमेरिका से तेल खरीदना बंद कर रहा है, अगर ये सच है तो अच्छी खबर है। वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, “मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत। यह एक अच्छा कदम है। देखते हैं क्या होता है।
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
20 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
1 hr agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
13 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines