---विज्ञापन---

IAF के नए वाइस चीफ नर्मदेश्वर तिवारी कौन? पहलगाम आतंकी हमले के बाद सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय वायुसेना को नया वाइस चीफ मिल गया है। 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे SP धारकर की जगह नर्मदेश्वर तिवारी लेंगे, जिनका एयरफोर्स में 37 साल का करियर हो चुका है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि और पाकिस्तानी वीजा खत्म करने के बाद केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना में बड़ा बदलाव किया है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को एयरफोर्स का नया वाइस चीफ बना दिया गया है।

एयर मार्शल तिवारी एयर मार्शल SP धारकर का जगह लेंगे। एयर मार्शल धारकर 40 से अधिक वर्षों तक सेवाएं देने के बाद रिटायर हो रहे हैं। 30 अप्रैल को उनके पद छोड़ने से पहले ही एयर मार्शल तिवारी की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं।

---विज्ञापन---

 

वर्तमान में इस पद पर तैनात हैं तिवारी

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी एयरफोर्स के सीनियर अफसर हैं। एयर मार्शल तिवारी वर्तमान में साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडर हैं और गुजरात के गांधीनगर में तैनात हैं।

---विज्ञापन---

1 मई 2023 को उन्होंने साउथ वेस्टर्न एयर कमांड (SWAC) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) का पद ग्रहण किया था। उन्होंने एयर मार्शल विक्रम सिंह की जगह ली थी। अक्टूबर 2021 से 30 अप्रैल 2023 तक एयर मार्शल तिवारी डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ थे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

एयर मार्शल तिवारी की एजुकेशन

एयर मार्शल तिवारी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) पुणे से ग्रेजुएट हैं। नेशनल डिफेंस कॉलेज दिल्ली के प्रेसिडेंट गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 7 जून 1986 को वे एयरफोर्स का हिस्सा बने। उन्हें फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। उनका 37 साल का करियर हो चुका है।

एयर मार्शल तिवारी को फाइटर जेट उड़ाने का 3600 घंटे का अनुभव है। वे क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं। उन्होंने मिराज-2000 उड़ाया है। कारगिल युद्ध में उन्होंने कई मिशनों लीड किए। वे भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट ‘तेजस’ को उड़ाने की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं।

---विज्ञापन---

 

अवार्ड और अचीवमेंट्स

एयर मार्शल तिवारी को साल 2008 में ‘वायु सेना पदक’ (Vayu Sena Medal) से नवाजा गया था। साल 2022 में ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ (Ati Vishisht Seva Medal) मिला था। साल 2025 में उन्हें ‘परम विशिष्ट सेवा पदक’ (Param Vishisht Seva Medal) से सम्मानित किया गया था।​

---विज्ञापन---

First published on: Apr 29, 2025 09:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola