जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थिति आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया। इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को जाम कर दिया था। पड़ोसी मुल्क का एयर डिफेंस सिस्टम 23 मिनट तक जाम रहा, जिससे चीन भी काफी हैरान है।
पीआईबी ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इंडियन आर्मी ने चीन निर्मित पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को जाम और बाइपास कर दिया था और 23 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर पूरा कर लिया। इसके तहत भारत ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें : 23 मिनट तक जाम रहा पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम, भारतीय वायुसेना ने ऐसे की एयर स्ट्राइक, चीन भी हैरान
भारत ने पाकिस्तान की टेक्नोलॉजी को किया न्यूट्रलाइज
PIB की प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया है कि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में स्थित विदेशी टेक्नोलॉजी को न्यूट्रलाइज कर दिया था, जिसमें चीन निर्मित PL-15 मिसाइल के टुकड़े, तुर्किए निर्मित UAV (जिसका नाम यिहा या यीहाव है) और लंबी दूरी के रॉकेट, क्वाडकॉप्टर और वाणिज्यिक ड्रोन शामिल हैं। भारतीय सेना के पास इसके सबूत भी मौजूद हैं।
पाकिस्तान से श्रेष्ठ है भारत का स्वदेशी वायु रक्षा
इन्हें बरामद कर लिया गया और इनकी पहचान कर ली गई, जिससे पता चला कि पाकिस्तान द्वारा विदेशों से प्राप्त हथियारों का दोहन करने के प्रयासों के बावजूद भारत का स्वदेशी वायु रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध नेटवर्क श्रेष्ठ है। पाकिस्तान ने भी मिसाइलों और ड्रोन से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने उसे आसमान में ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा पाकिस्तान, भारत को चिट्ठी लिख सिंधु जल समझौते पर पुनर्विचार की लगाई गुहार
संबंधित खबरें
लद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
23 mins ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
56 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
1 hr ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
2 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
13 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines