31 US Hunter killer drones for Indian Army: चीन और पाकिस्तान से आसन्न खतरे के बीच भारत ने अमेरिका से एमक्यू-9बी हंटर किलर ड्रोन खरीदने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि ये महत्वाकांक्षी डील इसी साल नवंबर-दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। इस डील के तहत भारत 31 हंटर किलर ड्रोन खरीदेगा, जो हथियारों से लैस होंगे। इन ड्रोन्स को रिमोट से चलाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस डील के तहत मिलने 31 ड्रोन्स में 15 ड्रोन नेवी के लिए होंगे और 8-8 ड्रोन आर्मी और एयरफोर्स को दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः बंगाल में आतंकियों ने 300 लोगों को बनाया बंधक, BJP सांसद का चौंकाने वाला दावा
भारत और अमेरिका के हंटर ड्रोन की ये डील उस समय हो रही है, जब लद्दाख में चीन की ओर से सीमा पर लगातार चुनौती मिल रही है। लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को पांच साल हो गए हैं। इस दौरान चीन ने पाकिस्तान को ड्रोन्स की सप्लाई की है। इसके तहत चीन ने पाकिस्तान कई हांग-4 और विंग लूंग-2 ड्रोन्स सप्लाई किए हैं। पाकिस्तान ने चीन से 16 और सीएच-4 ड्रोन्स की मांग की है। पाकिस्तान आर्मी के पास सात सीएच-4 ड्रोन्स हैं, वहीं पाकिस्तानी नेवी के पास 3 ड्रोन्स हैं।
एमक्यू-9बी प्रिडेटर ड्रोन्स की खासियत
एमक्यू 9बी रिपर या प्रिडेटर-बी ड्रोन्स 40 घंटे तक 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं। ये एयर टू ग्राउंड मार करने वाली हेलफायर मिसाइलों से लैस होते हैं। वहीं इनके पास घातक हमले के लिए स्मार्ट बम भी होते हैं। प्रिडेटर-बी ड्रोन्स चीन के ड्रोन्स के मुकाबले कहीं ज्यादा एडवांस हैं।
अमेरिका की कंपनी जनरल एटॉमिक्स से लीज पर लिए गए दो ड्रोन्स के जरिए भारतीय समुद्री क्षेत्र और चीन के साथ 3488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सर्विलांस और इंटेंलिजेंस के जरिए ड्रोन्स की ऑपरेशनल यूटिलिटी को जांचा गया है। ये दोनों मिशन अभी सक्रिय हैं।
अमेरिका ने इस डील के लिए 33,500 करोड़ रुपये की मांग की है। इसके तहत ड्रोन्स के साथ 170 हेलफायर मिसाइलें, 310 जीबीयू-39बी ग्लाइड बम, नेविगेशन सिस्टम, सेंसर शूट्स और मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम सेना को मिलेंगे। हालांकि कीमतों को लेकर भारतीय पक्ष मोलभाव कर रहा है।
जानिए कब और कहां होगी तैनाती
डील हो जाने के बाद जनरल एटॉमिक्स भारत में ड्रोन्स को बनाएगा और कुछ भारतीय कंपनियों से उपकरणों की खरीद भी करेगा। इसके लिए एमआरओ भी साइन किए जाएंगे। जनरल एटॉमिक्स ड्रोन्स के संचालन के लिए डीआरडीओ के अधिकारियों को ट्रेनिंग भी देगा।
सैन्य बलों को उम्मीद है कि डील होने के कुछ सालों के भीतर 10 एमक्यू-9बी ड्रोन्स तैनात कर दिए जाएंगे। बाकी के ड्रोन्स की सप्लाई हर 6 महीने पर होगी।
इन ड्रोन्स की तैनाती भारतीय समुद्री क्षेत्र में निगरानी के लिए तमिलनाडु के अरक्कोणम और गुजरात के पोरबंदर में की जाएगी। वहीं सरस्वा और गोरखपुर में जमीनी सीमा पर निगरानी के लिए इनकी तैनाती होगी।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
11 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
12 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
13 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines