बांग्लादेश में कैंसिल होगी 15 अगस्त की छुट्टी? सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान, सड़कों पर एडिशनल फोर्स तैनात

अंतरिम सरकार के होम एडवाइजर ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. सखावत हुसैन ने वेबसाइट से कहा कि छुट्टी के बारे में चर्चा होगी।

Bangladesh Political Crisis

Bangladesh National Mourning Day: बांग्लादेश में 15 अगस्त को देश के राष्‍ट्रपिता शेख मुजीब-उर-रहमान की याद में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जाता है। इस दिन यहां सार्वजनिक छुट्टी होती है। लेकिन हो सकता है कि इस बार ये छुट्टी कैंसिल कर दी जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट है कि इस दिन दंगे भड़क सकते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग इस दिन शेख मुजीब-उर-रहमान को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी तैयारियां कर रही है।

विज्ञापन

आवामी लीग पार्टी हर साल 15 अगस्त को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाती है। बता दें इस दिन साल 1975 में शेख मुजीब-उर-रहमान और उनके परिवार को मौत के घाट उतार गया था। जिसके बाद से इस दिन राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन

शेख हसीना ने दिया ये पैगाम

अभी हाल ही में देश में हुई हिंसा में उपद्रवियों ने शेख मुजीब-उर-रहमान की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की थी। इस बार 15 अगस्‍त को उनकी मौत को पूरे 49 साल हो जाएंगे, जिस पर आवामी लीग बड़ा कार्यक्रम करने की योजना पर काम कर रही है। शेख हसीना भी देश से बाहर हैं और उन्होंने इस बारे में एक बयान जारी किया है। उन्होंने अपील की है कि 15 अगस्त को लोग गरिमा के साथ शोक दिवस मनाएं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश हिंसा में शामिल लोगों की जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन

एडिशन फोर्स को किया गया तैनात

बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय प्रशासन 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाई जाने वाली सार्वजनिक छुट्टी को कैंसिल कर सकता है। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, अनुमान है कि 14 अगस्त को इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाए। इससे पहले मंगलवार को अंतरिम सरकार के होम एडवाइजर ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. सखावत हुसैन ने वेबसाइट से कहा कि छुट्टी के बारे में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हमने देश में सुरक्षा के ठोस कदम उठाएं हैं। 15 अगस्त के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) और रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ