India Corona Update : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि देश में लंबे समय बाद आज कोरोना के 700 से भी कम मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 656 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 656 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 12 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 801 नए केस सामने आए थे जबकि 8 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 145 की गिरावट दर्ज की गई है।
और पढ़िए – दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मांगी जमानत
कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (16 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 656 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 12 लोगों की मौत की खबर है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 1,456 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 14,493 से घटकर 13,037 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2100 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,82,131 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 82 हजार 131 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 37 हजार 304 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 790 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 13 हजार 037
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 82 हजार 131
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 37 हजार 304
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 790
और पढ़िए – Defamation Case: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पंजाब कोर्ट से मिला समन, 10 जुलाई को होगी पेशी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
टाइगर पर फायरिंग के लिए अमृतसर से खरीदे हथियार, 2 महिलाओं ने पहुंचाए मुंबई
2 hrs agoLIVE: उधमपुर में हादसे का शिकार हुई बस, 10 घायल, कोई हताहत नहीं
3 hrs agoरांका और दास की बढ़ीं मुश्किलें, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
3 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
12 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
13 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
14 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
15 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
18 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
19 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines