देशभर में दशहरा की धूम! दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM मोदी बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
पीएम मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन की डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सत्ता का मकसद जनकल्याण बताया.
आज देशभर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया जा रहा है.
(Photo: ANI)
आज देशभर में दशहरा की धूम है. हर जगह असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन की डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सत्ता का मकसद जनकल्याण बताया. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारका सेक्टर-10 में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसका आयोजन श्री रामलीला कमेटी ने किया है. राष्ट्रपति ने रावण दहन किया. इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: At the #Dussehra celebrations, Prime Minister Narendra Modi says, "On Vijayadashami, I offer my salutations at the feet of Lord Shri Ram, Mother Janaki, and Bajrangbali. I extend my heartfelt wishes for Vijayadashami to all my countrymen. Today, every corner of… https://t.co/ph6guXjVGRpic.twitter.com/B8vtpetQ2C
विजयादशमी के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, ” आज भारत का हर कोना, हर गांव और हर शहर भगवान राम की भावना से ओत-प्रोत है. पूरा देश रामलीला के रंग में डूबा हुआ है. देश भर में रामलीलाओं का मंचन हो रहा है.एक ऐसी परंपरा जो भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवित रखती है. ये अत्याचार-आतंक के अंत की घोषणा है और असत्य पर शाश्वत सत्य की विजय में अटूट विश्वास का प्रमाण है.” पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान रावण दहन भी किया.
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह के दौरान रावण दहन किया।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सीएम योगी रामलीला ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग भारत को कमजोर करना चाहते हैं, वो कैसे इन सब कार्यों को देख सकते हैं? अयोध्या में भव्य दीपोत्सव हो, उन्हें कैसे ये स्वीकार्य है? समयसीमा से पहले प्रभु श्री राम के सबसे बड़े मंदिर का निर्माण हो जाए, वो कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? अयोध्या के बारे में वे लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिन्होंने अब तक अयोध्या में रामलीला के दर्शन तक नहीं किए. जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की थी, आज वो भी राम-राम चिल्ला रहे हैं?”