दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से कैसे बचें? WHO ने बताए प्रदूषण से बचने के 6 तरीके
दशहरा और दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली हो जाती है. ऐसे में आप अभी से सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए खुद को तैयार कर लें, लेकिन कैसे? आइए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की राय जानते हैं.

दिल्ली की हवा खराब होना शुरू हो चुकी है. ऐसे में खुद का ख्याल रखना और प्रदूषित हवा से बचना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हवा आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कत को बढ़ा सकती है. अस्थमा या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को तो अपना खासतौर से ख्याल रखना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वायु प्रदूषण से बचने के लिए कई टिप्स बताए हैं. वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार भी प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कदम उठा रही है. ऐसे में आप भी कुछ आदतों में बदलाव कर सकते हैं और खुद का ख्याल रख सकते हैं.
AQI जरूर चेक करें
2 / 7घर के बाहर जाने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें. अगर प्रदूषण का लेवल ज्यादा है तो पूरी तैयारी के साथ जाएं और बाहर बिताया जाने वाला समय कम रखें. इसे भी पढ़ें- पेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर होने पर शरीर कैसे संकेत देता है, क्या हैं Kidney Cancer Symptoms
आउटडोर वर्कआउट करने से बचें
3 / 7खराब हवा में दौड़ना, तेज साइकिल चलाना या खुले में व्यायाम करने से बॉडी में सांस के जरिए खराब हवा जा सकती है. ऐसे समय में आउटडोर वर्कआउट की जगह घर के अंदर व्यायाम करना बेहतर हो सकता है.
मास्क लगाने की सलाह
4 / 7प्रदूषण का लेवल कम करने के लिए अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें और यह नाक और मुंह को अच्छी तरह ढकना चाहिए. ढीला या गलत तरीके से पहना गया मास्क खराब हवा नहीं रोक पाएगा.
घर के अंदर की हवा साफ रखें
5 / 7सिर्फ बाहर की हवा ही नहीं, घर के अंदर की हवा साफ होना जरूरी है. घर में सिगरेट, अगरबत्ती, धूप, लकड़ी या कोयले के धुएं से बचें. खाना बनाते समय एग्जॉस्ट या वेंटिलेशन का इस्तेमाल करें.
एयर प्यूरीफायर और फिल्टर का सही इस्तेमाल करें
6 / 7अगर घर में एयर प्यूरीफायर है तो कमरे के हिसाब से HEPA फिल्टर चुनें और फिल्टर समय पर बदलें. एयर प्यूरीफायर न होने पर भी घर में धुआं कम करना और प्रदूषण को कंट्रोल करना जरूरी है. आप सुबह या रात के वक्त घर की खिड़कियां बंद रख सकते हैं.
बच्चों और बुजुर्गों रखें ख्याल
7 / 7प्रदूषण के दिनों में बच्चों और बुजुर्गों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचाएं. खांसी, घरघराहट, सांस फूलना या आंखों में लगातार जलन जैसे लक्षणों पर ध्यान दें. वहीं, घर के बुजुर्गों को सांस लेने में गंभीर परेशानी, सीने में दर्द या होंठ नीले पड़ने जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं. इसे भी पढ़ें- क्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया शरीर पर सफेद दाग दिखें तो क्या करना चाहिए