Chandi Kaise Saaf kare: पैरों में ज्यादातर चांदी पहनी जाती है. महिलाएं पैरों पर पायल या बिछिया ही पहनती हैं और लंबे समय से पहने रहने पर या रखे-रखे भी चांदी पर टार्निश आ जाती है. इससे चांदी अपनी चमक के साथ ही रंगत भी खो देती है और काली पड़ने लगती है. हवा में मौजूद केमिकल रिेएक्शन से चांदी पर कोटिंग हो जाती है जिससे चांदी काली नजर आने लगती है. ऐसे में अगर आप भी चांदी के कालेपन (Tarnished Silver) को साफ करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह घर पर ही सुनार की तरह चांदी चमकाई जा सकती है. असल में सुनार जिस केमिकल रिएक्शन का इस्तेमाल करते हैं उसे घर पर तैयार करना मुश्किल नहीं है.
काली पड़ी चांदी को कैसे करें साफ | How To Clean Silver At Home
बेकिंग सोडा और एलुमिनियम का नुस्खा
सुनार की तरह चांदी की सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और एलुमिनियम का नुस्खा आपके काम आ सकता है. इसके लिए आपको एक बाउल, एलुमिनियम फॉइल, उबलता हुआ पानी, एक कप पानी के अनुपात में एक चम्मच बेकिंग सोडा, चम्मच और साफ सूखा कपड़ा चाहिए होगा.
- सबसे पहले बाउल भरने लायक पानी लेकर उबालने के लिए रखें. इसके बाद बाउल लेकर उसपर एलुमिनियम फॉइल को बिछा दें. एलुमिनियम फॉइल के चमकदार हिस्से को ऊपर की तरफ रखें.
- इसके बाद बाउल में बेकिंग सोडा डालें.
- अब ऊपर से पानी डाल दें. बेकिंग सोडा, पानी और एलुमिनियम फॉइल का एकसाथ रिएक्शन होने पर बाउल में बबल्स उठने लगेंगे.
- इसमें अब अपने चांदी के गहने या जो भी चांदी की चीज आपको साफ करनी है डाल दें.
- इस बात का ध्यान रखें कि गहने पूरी तरह इस पानी में डूब जाएं.
- 4 से 5 मिनट के लिए चांदी को इस सोल्यूशन में छोड़ दें. बहुत ज्यादा टार्निश वाली चीजों को आप 10 मिनट के लिए भी पानी में छोड़ सकते हैं.
- अब चम्मच या चिमटे की मदद से पानी से चांदी को निकाल लें.
- चांदी के गहनों को सूखे साफ कपड़े से साफ कर लें. आपको चांदी की चमक दखकर हैरानी होने लगेगी.
नींबू और नमक भी आएगा काम
काली पड़ी चांदी को नींबू और नमक से भी साफ किया जा सकता है. इसके लिए गर्म पानी लें और उसमें 3 चम्मच नमक और एक नींबू का रस डाल लें. इसमें टार्निश वाली काली पड़ी चांदी को डालें और 5 मिनट के लिए डुबोकर रखने के बाद बाहर निकाल लें. अब साफ कपड़े से चांदी की सफाई करें. चांदी का कालापन साफ होता नजर आएगा.
केचअप का कर सकते हैं इस्तेमाल
बाजार से केचअप खरीदकर भी आप चांदी को साफ कर सकते हैं. थोड़े से केचअप को चांदी की पायल या बिछिया (Chandi Ki Bichhiya) पर डालें और एक साफ सॉफ्ट ब्रश वाले टूथब्रश से चांदी को घिसकर साफ करें. आपको चांदी की चमक बढ़ी हुई दिखेगी. इस मेथड से चांदी से बदबू आ सकती है इसीलिए ध्यान रखें.
मटर जितना टूथपेस्ट लेकर उसे चांदी पर रगड़ें और बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज से साफ करें. इसके बाद हल्के गर्म पानी से चांदी को धोकर साफ किया जा सकता है. चांदी पर चमक नजर आने लगती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.