Jailer 2 Box office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सिनेमाघरों में भी फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है. रजनीकांत को एक्शन अंदाज में देख फैंस काफी खुश हैं. वहीं ये ही वजह है कि फिल्म ने महज 6 दिनों में 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे फिल्म में अपनी एक्टिंग से तहलका मचाते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
‘जेलर 2’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जेलर 2’ की कमाई में छठे दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 45.55 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 53.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 15,529 रहे. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक को खूब पसंद किया जा रहा है और ये ही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में भारत में अब तक 287.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 337 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 500 करोड़ पार कर लिए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 541 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देने वाला है. 500 करोड़ रुपये पार कर ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
‘जेलर 2’ की स्टारकास्ट
‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. विद्या बालन का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में विद्या का अंदाज काफी पावरफुल लग रहा है. वहीं इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों को जीत लिया है. इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का भी कैमियो देखने को मिला. इन दोनों सितारों के कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.