Gardening Tips: टमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां

Tomatoes Plant Mistakes: कई बार पौधे की सही तरह से देखभाल करने के बाद भी फल नहीं आते हैं. ऐसा खाद डालते वक्त की गई गलतियों की वजह से हो सकता है, जिन्हें ज्यादातर लोग करते हैं. आप भी इन गलतियों को खाद डालते वक्त न करें. 

Tomatoes Plant Mistakes

टमाटर के पौधों को अच्छी ग्रोथ और भरपूर फल देने के लिए सही खाद की जरूरत होती है. Image Credit- AI

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • टमाटर के पौधों में खाद डालने से पत्तियों और तनों की ग्रोथ हो सकती है, लेकिन फूल और फल कम आ सकते हैं.
  • गोबर की खाद को सीधे पौधे में डालने से बचें और इसे सुखाकर और कम्पोस्ट मिलाकर इस्तेमाल करें.
  • टमाटर के पौधों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इसलिए सिर्फ एक ही प्रकार की खाद का बार-बार इस्तेमाल न करें.

घर की छत, बालकनी या गार्डन में टमाटर उगाना कई लोगों को पसंद होता है. टमाटर न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि किचन में इस्तेमाल भी कर लिए जाते हैं. हालांकि, पौधे लगाने के बाद देखभाल की काफी जरूरत होती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार पौधे की पत्तियां तो खूब बढ़ती हैं, लेकिन फूल और फल कम आते हैं. इसकी एक वजह खाद का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. टमाटर के पौधों को अच्छी ग्रोथ और भरपूर फल देने के लिए सही पोषण, धूप, पानी और मिट्टी की मात्रा की जरूरत होती है. इसलिए आप मिट्टी में खाद डालते वक्त कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें.

विज्ञापन

खाद का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें

टमाटर के पौधों में ज्यादा खाद डालने से ज्यादा फल आएं, ये जरूरी नहीं है जैसे नाइट्रोजन से भरपूर खाद का ज्यादा इस्तेमाल करने से सिर्फ पत्तियां तेजी से बढ़ सकती हैं. इसलिए खाद पौधे और मिट्टी की जरूरत के हिसाब से करें.  

विज्ञापन

गोबर की खाद का इस्तेमाल कैसे करें? 

गोबर की खाद सीधे तौर पर पौधे में न डालें और अगर खाद फ्रेश है तो यह मिट्टी को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए गोबर को थोड़ा सुखाकर इस्तेमाल करें और इसमें कम्पोस्ट को भी मिला दें. इससे मिट्टी को सही पोषण तत्व मिल सकते हैं, जिसे मिट्टी में अच्छी तरह मिलाएं और तने से थोड़ा दूर रखें. वहीं, जरूरत से ज्यादा खाद का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे मिट्टी का पोषण खत्म हो जाएगा. 

सिर्फ एक ही तरह की खाद न डालें 

टमाटर के पौधों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है. सिर्फ एक ही खाद बार-बार डालने से मिट्टी में पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ सकता है. इसलिए अच्छी क्वालिटी वाली कम्पोस्ट और टमाटर के लिए संतुलित खाद का इस्तेमाल करें. जरूरत पड़ने पर मिट्टी का टेस्ट जरूर कर लें और उसी हिसाब से खाद में चीजें मिलाएं. 

विज्ञापन

सूखी मिट्टी में खाद डालने से बचें

बहुत सूखी मिट्टी में खाद डालने से जड़ों पर असर पड़ सकता है, खासकर जब खाद की मात्रा ज्यादा हो. खाद डालने से पहले मिट्टी की नमी चेक करें और जरूरत हो तो हल्का पानी दें. खाद के पैकेट पर दिए नियम का पालन करें और खाद डालने के बाद भी पौधे में पानी भरकर न रखें, क्योंकि इससे भी जड़ें खराब हो सकती हैं. आप मिट्टी में पानी इतना डालें, जिससे उसमें नमी पैदा हो जाए. 

घर पर खाद कैसे बनाएं? 

आप घर पर भी खाद तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए इस्तेमाल की हुई चायपत्ती बचाकर रखनी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि जब यह अच्छी तरह सड़कर मिट्टी में मिलती है तो मिट्टी में कार्बनिक बढ़ाने में मदद कर सकती है. इससे मिट्टी बेहतर होती है और पौधे की जड़ों को पोषक तत्व दिलाने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

चायपत्ती से खाद बनाने का तरीका

  • चाय बनाने के बाद बची चायपत्ती को अलग कर लें. अगर इसमें दूध और चीनी मिली हुई है तो इसे सीधे पौधे में डालने से बचें. चायपत्ती को पानी से अच्छी तरह धोकर दूध और चीनी के निकाल दें. 
  • धुली हुई चायपत्ती को किसी प्लेट या अखबार पर पतली परत में फैला दें. इसे अच्छी तरह सूखने दें और गीली चायपत्ती को सीधे गमले में डालने से मिट्टी में फफूंद की समस्या हो सकती है. 
  • जब चायपत्ती पूरी तरह सूख जाए तो इसे थोड़ी मात्रा में टमाटर के गमले की ऊपरी मिट्टी में मिला सकते हैं. बहुत ज्यादा चायपत्ती एक साथ डालने के बजाय कम मात्रा से शुरुआत करें.

इसे भी पढ़ें- दशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपके मूड को रिफ्रेश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ