Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मार्को रुबियो आज जामनगर जाएंगे, भारत दौरे पर रहेंगे पोलैंड के पीएम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल-पल की अपडेट देते रहेंगे. आज अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो गुजरात जाएंगे और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भी भारत दौरे पर हैं.

Taaza Khabar

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी भारत यात्रा के दौरान आज दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स, गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 2 रिफाइनरियों का दौरा करेंगे. मंगलवार को मुंबई में रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और कुछ भारतीय व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की थी. अब उनके जामनगर दौरे और RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ संभावित मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं. मौजूदा वैश्विक माहौल में अमेरिका के लिए इस भारतीय कंपनी के बढ़ती अहमियत को देखते हुए, ऊर्जा से जुड़े कई मुद्दों के लिहाज से ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपी का मेडिकल चेकअप

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जीटी अस्पताल लाया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पोलैंड के PM आज भारत दौरे पर

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक इंडिया के ऑफिशियल विजिट पर आ रहे हैं. इस यात्रा के दौरान वो पीएम नरेंद्र मोदी उनके साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मार्को रुबियो आज जामनगर जाएंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज गुजरात के जामनगर जाएंगे, जहां वो भारत के एनर्जी सेक्टर से जुड़े प्रोग्राम और बातचीत में शामिल होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ