India Budget 2024: टैक्स डिडक्शन पर मिलेगी छूट! अभी क‍ितनी सैलरी पर कितना देना पड़ता है टैक्स? देखें स्‍लैब

Budget at a Glance 2024: अभी लागू टैक्स स्लैब में 3 लाख से अधिक और 6 लाख तक की सालाना आय पर 5% तक टैक्स लगता है। उम्मीद है कि बजट में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एडिशन टैक्स की छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

Income Tax

Income Tax

विज्ञापन

India Budget 2024 income tax slab: केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट कुछ देर में ही पेश होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इस बार बजट से किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों समेत सभी वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीदें हैं। अनुमान है कि बीते लोकसभा चुनाव में अपने लक्ष्य से कम सीटें आने के बाद बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सररकार बजट 2024 में लोगों को टैक्स में छूट, GST की दरें घटाना समेत अन्य कई तोहफे दे सकती है।

वहीं, मिडिल क्लास इस बार टैक्स स्लैब में छूट की आस लगाए बैठा है। उम्मीद है की बजट आयकर कानून के सेक्शन 80C और 80D में बदलाव हो सकता है। पहले वर्तमान में लागू टैक्स स्लैब के बारे में जानें।

विज्ञापन

अभी किसे कितना देना पड़ता है टैक्स? देखें टैक्स स्लैब की पूरी टेबल

  • टैक्स स्लैब के अनुसार सालाना 3 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है।
  • 3 लाख से 6 लाख तक की सालाना आय पर 5% तक टैक्स लगता है।
  • 6 लाख सालाना की आय पर 15000 रुपये, 6 से अधिक और 9 लाख तक सालाना आय पर 10% फीसदी
  • 9 लाख तक की सालाना आय पर 45000, 9 से अधिक और 12 लाख तक की आय पर 15%
  • 12 लाख से की आय पर 90000, 12 से 15 लाख तक की आय पर 20% टैक्स देना पड़ता है।
  • 15 लाख सालाना तक की आय पर 1.5 लाख और 15 लाख से अधिक की आय पर 30% तक

क्या सरकार कम करेगी टैक्स रेट की दरें?

सभी वर्ग को टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों की मानें तो सरकार टैक्स रेट को 30% से घटाकर 25% कर सकती है। वहीं,आयकर कानून के सेक्शन 80C की लिमिट में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यहां बता दें कि सरकार ने पिछले 10 साल से 80C की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा बजट में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एडिशन टैक्स की छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ