कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज होगी CWC की अहम बैठक
Edited By Pulkit Bhardwaj

CWC
Edited By Pulkit Bhardwaj

CWC
नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (CWC) रविवार को अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के अगले अध्यक्ष चुनाव को लेकर अहम चर्चा होनी है। खबरों के मुताबिक CWC बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी।
बताया यह भी जा रहा है कि गांधी परिवार इस बैठक में वर्चुअली शामिल होगा, क्योंकि सोनिया गांधी का विदेश में मेडिकल चेक-अप चल रहा है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों उनके साथ हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अब तक सीडब्ल्यूसी की बैठक का एकमात्र एजेंडा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के कार्यक्रम पर चर्चा है।
एआईसीसी महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल ने 24 अगस्त को इस संबंध में किए एक ट्वीट में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों की सटीक अनुसूची को मंजूरी देने के लिए सीडब्ल्यूसी की एक वर्चुअल बैठक 28 अगस्त 2022 को दोपहर 3:30 बजे होगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।”
A virtual meeting of the CWC will be held on the 28th August, 2022 at 3:30 PM, to approve the exact schedule of dates for the election of the Congress President. Congress President Smt. Sonia Gandhi will preside over the CWC meeting.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 24, 2022
28 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी के वरिष्ठ सदस्य गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया है। आजाद सीडब्ल्यूसी के सदस्य थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: