जरूरत पड़ने पर CBI को सौंप दिया जाएगा सोनाली फोगाट की मौत का मामला: गोवा सीएम सावंत
Edited By Pulkit Bhardwaj

Pramod Sawant and Sonali PHogat
Edited By Pulkit Bhardwaj

Pramod Sawant and Sonali PHogat
नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद, यदि आवश्यक हुआ तो अभिनेत्री और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक विशेष बातचीत में सीएम सावंत ने कहा, “हरियाणा के सीएम खट्टर ने मेरे साथ बात की और मामले की गहन जांच का अनुरोध किया। वह चाहते हैं कि सीबीआई पीड़ित परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उन्हीं के अनुरोध के बाद मामले को संभाले।”
इस पर गोवा के सीएम सांवत ने इस पर सीबीआई जांच के लिए अपना समर्थन दिखाते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो गोवा सरकार मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंप देगी।
बता दें कि इससे मामले में स्थानीय अंजुना पुलिस ने एक और ड्रग तस्कर रमा मांड्रेकर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी थी।
इससे पहले शनिवार को, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनाली फोगट के परिवार को उनकी मौत की सीबीआई जांच का आश्वासन दिया। फोगाट की बहन रूपेश ने चंडीगढ़ में सीएम खट्टर से मुलाकात के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: