दिल्ली-NCR को 'गंदी' उमस भरी गर्मी झुलसाएगी, 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज अच्छी धूप खिली है और उमस भरी गर्मी है, वहीं मौसम विभाग ने करीब 20 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आइए देखते हैं कि आज देश में कहां बारिश होने वाली है और कहां गर्मी पड़ेगी?

IMD Weather Forecast Delhi NCR

दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम आज शाम तक करवट बदल लेगा।

विज्ञापन

Today Weather Latest Update: देशभर में मानसून अपना असर दिखा रहा है, लेकिन जुलाई खत्म होते-होते इसका असर कम होने लगा है। हालांकि मौसम विभाग लगातार बारिश होने का अलर्ट दे रहा है, लेकिन ज्यादातर मैदानी इलाकों में लोग चिपचिपी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। धूप की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं।

दिल्ली-NCR में आज भी अच्छी धूप खिली हुई है और चिपचिपी उमस भरी गर्मी है, लेकिन मौसम विभाग ने आज और अगले 5 दिन राजधानी में अच्छी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आज देशभर के 19 राज्यों में बादल जमकर बरसेंगे। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना होगा। आइए जानते हैं कि आज देश में मौसम का हाल क्या रहेगा?

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कभी बादल छा जाते हैं, कभी धूप खिल जाती है। दोनों तरह के मौसम में उसम भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश होने की संभावना है। आज शाम तक मौसम करवट बदल लेगा। बादल छाएंगे और बारिश होगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

मुंबई में भारी बारिश से हाल बेहाल

विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन मुंबई में भारी बारिश से हालात खराब रहे। 24 घंटे में करीब 200 मिलीमीटर बारिश हुई। अकेले द्वारका इलाके में 250 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके चलते सरकार ने NDRF तैनात करने के आदेश दिए। पूरे शहर में NDRF की 3 टीमें तैनात हैं। मौसम विभाग ने हाईटाइड की चेतावनी में जारी की गई है, जिसके चलते करीब 5 फीट ऊंची लहरें समुद्र में उठ सकती हैं।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में भारी बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में भारी बारिश हो सकती है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, कल 24 जुलाई को गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ