हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दोस्त की पत्नी से था अवैध संबंध, रची साजिश, फिल्मी स्टाइल में सुपारी किलर ने किया हमला

विज्ञापन
दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध मामले में पकड़े गए सुपारी किलर

झारखंड: झारखंड में एक युवक का अपने दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। उसने बदमाशों को 80 हजार में दोस्त को रास्ते से हटाने की सुपारी दी। हत्यारों ने भी फिल्मी स्टाइल में इस तरह घटना को अंजाम दिया की मामला लूटपाट का लगे। लेकिन यहीं वह चूक गए। दरअसल, एक बदमाश पीड़ित के साथ पहले उस ऑटो में सवार हुआ जिसमें वह घर लौट रहा था। दो बाइक पर तीन बदमाश उसको पीछे से कवर कर रहे थे।

अभी पढ़ें – साइबर फ्रॉड के खिलाफ CBI का ‘ऑपरेशन चक्र’, पूरे देश में 105 लोकेशन पर छापेमारी जारी

रास्ते में किसी बहाने से पीड़ित से पहले झगड़ा किया फिर चाकू से उस पर हमला बोल दिया। लेकिन आसपास लोग होने व चीख पुकार होने से पीड़ित बच गया। लोगों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बदमाश से पूछताछ के बाद तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

अभी पढ़ें – Navratri celebrations: गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव, 11 लोग हिरासत में

घटना मेराल थाना के चरका पत्थर गांव की है। यहां अमानतुल्लाह अंसारी अपनी पत्नी के साथ रहता है। अमानतुल्लाह के दोस्त खैरूल्लाह अंसारी के उसकी पत्नी से चार साल से अवैध संबंध थे। खेरूल्लाह ने अपने दोस्त को रास्ते से हटाने के लिए चिंटू मिश्रा व तीन अन्य को 80 हजार रुपए की सुपारी दी। पुलिस हमले में प्रयोग किया गया चाकू, दो बाइक को भी बरामद किया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें