VIDEO कॉल पर पार्टनर को शादी का अल्टीमेटम देकर धमकाया, 3 घंटे बाद फ्लैट में पंखे से लटकी मिलीं इंजीनियर

वह पिछले चार साल से अपने एक सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में थीं. उसका सहकर्मी उत्तराखंड का रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शादीशुदा था. उसके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.

Hyderabad software employee death, Archana Chowdhury Malik, Hyderabad police investigation, Mindspace Hyderabad, marriage dispute, Osmania General Hospital

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. (Image - Social Media)

हैदराबाद में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कथित सुसाइड का मामला सामने आया है. इंजीनियर ने रात में पहले अपनी पार्टनर को वीडियो कॉल पर शादी के लिए अल्टीमेटम दिया था. साथ ही उसे कहा था कि वह सुसाइड कर लेगी. उसके करीब तीन घंटे बाद वह फ्लैट में अपने फ्लैट में फंदे से लटकी मिलीं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसने पार्टनर के साथ वीडियो कॉल पर शादी को लेकर अपनी जान देने की धमकी दी थी. मृतक इंजीनियर अर्चना चौधरी मलिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं. वह हैदराबाद के माइंडस्पेस इलाके में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करती थीं. वह पिछले चार साल से अपने एक सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में थीं. उसका सहकर्मी उत्तराखंड का रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शादीशुदा था. उसके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया, ‘महिला ने सहकर्मी को रात करीब 2.30 बजे वीडियो कॉल किया. उस समय वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद था. कॉल पर उसने उसे छत के पंखे से बंधी एक चुन्नी दिखाई. इसके साथ ही धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी.’

इसके बाद वह व्यक्ति तड़के करीब 5.30 बजे उसके फ्लैट पर पहुंचा. जब वहां पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था. उसने इसके बाद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद फ्लैट का दरवाजा जबरन तोड़कर अंदर गए. अंदर देखा कि महिला छत के पंखे से लटकी हुई है.

विज्ञापन

क्राइम सीन की जांच के लिए एक टीम पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और उसे उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया. अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है. वहीं, पुलिस ने युवती के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी है.

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. पुलिस ने इस बारे में कई लोगों से पूछताछ की है और सबूत जुटाने में लगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ