करवाचौथ पर खरीदनी है पायल तो यहां देखिए 7 लेटेस्ट डिजाइन, 5वां है सबसे बेस्ट, पैर दिखेंगे बेहद खूबसूरत
Silver Payal Designs: अगर आप भी करवाचौथ पर पायल खरीदने की सोच रही हैं तो यहां से पायल के लेटेस्ट डिजाइन देख सकती हैं. यहां आपके लिए ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न डिजाइन भी दिए गए हैं.

Latest Payal Designs: महिलाओं के फेवरेट गहनों में पायल भी शामिल होती है. पायल ना सिर्फ सोलह श्रृंगार का हिस्सा होती है बल्कि पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ा देती है. करवाचौथ (Karwa Chauth) पर अक्सर ही महिलाएं नई पायल पहनने का सोचती हैं, वहीं पति गिफ्ट में पत्नी को पायल देना बेहद पसंद करते हैं. छनछनाती हुई पायल पहने पत्नी के पांव पति को बेहद अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप या आपके पति करवाचौथ पर पायल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां से पायल के कुछ लेटेस्ट और बेहद खूबसूरत डिजाइन देख सकते हैं. पायल के ये डिजाइन एलिगेंट और सुंदर हैं.
चांदी की भारी पायल
2 / 8अगर आप भारी पायल पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह की पायल चुन सकती हैं. यह पायल पैरों पर बेहद अच्छी लगती है. (Image Credits - Pexels)
पतली वोवेन डिजाइन की पायल
3 / 8अगर आप मिनिमलिस्ट जूलरी पसंद करती हैं तो इस वोवेन डिजाइन की पायल को खरीद सकती हैं. यह पायल देखने में बेहद एलिगेंट है और मॉडर्न लगती है. (Image Credits - Pexels)
ट्रेडिशनल पतली पायल
4 / 8ट्रेडिशनल स्टाइल वाली यह पायल भी ली जा सकती है. इसमें फूलों वाला पैटर्न है और बीच-बीच में घुंघरू भी हैं. (Image Credits - Pexels)
पतली मॉडर्न पायल
5 / 8ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए पायल का यह डिजाइन परफेक्ट रहेगा. इस पतली सी पायल को त्योहारों पर तो पहना जा ही सकता है, साथ ही यह हर तरह के एथनिक और मॉडर्न आउटफिट्स पर खूब फबती है. (Image Credits - Pexels)
डिटेलिंग डिजाइन की पायल
6 / 8अगर आपने अपने लिए ऐसी पायल बनवा ली तो यकीन मानिए लोग आ-आकर आपकी तारीफ करेंगे. इस खूबसूरत पायल को चांदी से बनवाया जा सकता है. (Image Credits - Pexels)
कलर पॉप वाली पायल
7 / 8सिंपल चांदी की पायल के बजाय आप ऐसी पायल भी चुन सकती हैं जिसमें बीच-बीच में कलर से डिटेलिंग हो. जैसे, इस पायल में ब्लू कलर का पैटर्न है. (Image Credits - Pexels)
देसी लुक वाली पायल
8 / 8त्योहारों पर इस देसी लुक वाली पायल को भी खरीदा जा सकता है. यह पायल करवाचौथ पर बेहद अच्छी लगती है और सचमुच मेहंदी लगे पांव की शोभा बढ़ा देती है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - नहीं है आलता तो इन चीजों से कर लीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं, खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद