DA Hike Alert: दिल्ली के 4000 कर्मचारियों को म‍िली खुशखबरी, अब हर महीने 18,000 रुपये सैलरी के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

Delhi MCD Workers DA Hike & Wage Revision: दिल्ली नगर निगम के 4,000 पब्लिक हेल्थ वर्कर्स की न्यूनतम सैलरी बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दी गई है. साथ ही DA भी मिलेगा. दिवाली से पहले 2,500 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का भी ऐलान.

Delhi MCD Public Health Workers Wage Revision DA Hike 18000 Minimum Salary Details in Hindi

दिल्ली के 4000 MCD कर्मचारियों मिलेगा DA. (Photo - AI)

दिवाली के पावन त्योहार से ठीक पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) के कर्मचारियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी आई है. दिल्ली सरकार ने MCD में कार्यरत लगभग 4,000 पब्लिक हेल्थ वर्कर्स (Public Health Workers) की न्यूनतम मासिक सैलरी बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दी है. इसके साथ ही अब उन्हें नियमित रूप से महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा.

विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान किया है, जिससे कर्मचारियों को लंबे समय से चल रही अपनी मांगों से बड़ी राहत मिली है. इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब ₹52 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा, लेकिन कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई सैलरी और एरियर की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है. जान‍िये इस फैसले से किन कर्मचारियों को फायदा मिलेगा और MCD ने सफाई व्यवस्था को लेकर क्या दूसरा बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

किन 4000 कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ी हुई सैलरी का फायदा?

इस फैसले से MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ वर्कर्स की सैलरी अब पे-मैट्रिक्स के लेवल-1 के न्यूनतम वेतन यानी 18,000 रुपये प्रति महीने के आधार पर तय होगी, जिसके ऊपर नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA) भी मिलेगा. सरकार का उद्देश्य ‘समान काम के लिए समान वेतन’ के सिद्धांत को लागू करना और वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे कर्मचारियों को आर्थिक संबल देना है.

बता दें इन कर्मचारियों की भर्ती शुरुआत में डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) के रूप में हुई थी, जिनका मुख्य काम डेंगू और मलेरिया रोकने के लिए मच्छरों की रोकथाम व घर-घर जांच करना था. बाद में इनका पदनाम बदलकर मल्टी-टास्किंग स्टाफ (पब्लिक हेल्थ) कर दिया गया.

विज्ञापन

दिवाली से पहले 2,500 नए सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती
कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शहर की सफाई व्यवस्था को चकाचक करने के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है. त्योहारों के सीजन में सफाई दुरुस्त रखने के लिए दिवाली से पहले 2,500 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है. त्योहारों में बाजारों और रिहायशी इलाकों में भीड़ बढ़ जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्य बाजारों में रात के समय विशेष सफाई अभियान (Night Sweeping) चलाने का सख्त निर्देश दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ