Fire house help who can’t speak Hindi: अगर हिंदी बोलनी नहीं आती तो आपको घरेलू नौकर का काम मिलने में भी दिक्कत होगी। हालिया एक मामले में युवक इसलिए अपने घर में लगी एक नौकरानी हो हटाना चाहता है क्योंकि वह हिंदी में बात नहीं कर पाती है। दरअसल, ये मामला हैदराबाद का है, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है।
What happens in Bengaluru today will definitely go to Hyderabad tomorrow 🙂
byu/Aggravating_Nail4108 inBengaluru
नौकरानी हिंदी में बात नहीं कर पाती है
वायरल पोस्ट के अनुसार एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट शेयर की। उस पोस्ट में बताया गया कि उसके साथ फ्लैट में रहने वाला उसका दोस्त केवल इसलिए घर में लगी नौकरानी हो हटाना चाहता है क्योंकि वह उससे हिंदी में बात नहीं कर पाती है। पोस्ट शेयर करते हुए युवक ने लोगों से पूछा कि क्या आपके साथ भी ऐसी ही कोई समस्या है? जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिना किसी कारण माइक्रोसॉफ्ट ने छीनी नौकरी, फिर भी Thanks क्यों बोल रहा ये कर्मचारी?
सोशल मीडिया पर बताई ये परेशानी
युवक के अनुसार वह दोनों हैदराबाद में किराए पर रहते हैं, उनका 3BHK का फ्लैट है। दोनों दो माह पूर्व ही यहां रहने आए हैं। उनके फ्लैट में पहले से एक महिला घरेलू नौकरानी के रूप में काम पर लगी हुई है। आगे सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि उस महिला को तेलुगु आती है और उन्हें हिंदी। वह उनसे हिंदी में बात नहीं कर पाती और वह उससे तेलुगु में। आगे कहा गया कि वह काम अच्छा करती है लेकिन मेरा दोस्त अब उसे हटाने की सोच रहा है।
यूजर कर रहे कमेंट
इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा मेरी नौकरानी भी तेलुगु बोलती है, मुझे कभी इससे कोई दिक्कत नहीं आई। एक अन्य ने कहा गूगल ट्रांसलेटर का यूज कर लो। कई यूजर नौकरानी को हटाने के फैसले को गलत बताया है।
ये भी पढ़ें: Wayanad Landslide: क्या थी वायनाड हादसे के पीछे की वजह? पर्यावरण मंंत्री ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
34 mins ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
2 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
3 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
3 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
3 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
5 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines