Video: 12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM चली मां, सड़क खराब तो गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस
सड़क खराब होने के कारण घर तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी और मां बीमार बेटी की तकलीफ बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी तो उसने बेटी को कंधे पर बिठाया और 7 किलोमीटर पैदल चलकर उसे अस्पताल पहुंचाया. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सरकारी कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
Edited By Khushbu Goyal

आंध्र प्रदेश में सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल तक पहुंचते हैं. Credit-ScreenGrab