गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

Luthra Brothers Arrest: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों गारैव लूथरा और सौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अग्निकांड में 25 लोगों की मौत होने के बाद दोनों देश छोड़कर भाग गए थे और थाईलैंड के फुकेट शहर में छिप गए थे. ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद दोनों को पकड़ा गया है.

Luthra Brothers | Thailand Police | Goa Tragedy

लूथरा ब्रदर्स के नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी.

विज्ञापन

Goa Night Club Fire Tragedy Update: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथ्ररा ब्रदर्स को थाईलैंड में अरेस्ट कर लिया गया है. वहीं अब दोनों को भारत लाया जाएगा. गौरव लूथरा और सौरव लूथरा के भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू हो गई है. बीते दिन दोनों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया गया था और दोनों ने अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की हुई थी, जिस पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों को थाईलैंड की पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है.

यह भी पढ़ें: गोवा क्लब आग : मालिकों का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन खंगाल रही पुलिस! कोऑनर ने कहा- मैं तो सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर था

विज्ञापन

7 दिसंबर को चले गए थे देश छोड़कर

बता दें कि 6 दिसंबर की रात को गोवा के मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की जान गई थी. अग्निकांड के बाद दोनों भाई देश छोड़कर फरार हो गए थे. दोनों थाईलैंड की राजधानी फुकेट में छिपकर बैठे थे, जिसके चलते CBI ने इंटरपोल से दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया और अब थाईलैंड पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर गोवा पुलिस को जानकारी दी है. वहीं गोवा पुलिस ने थाईलैंड जाने और दोनों आरोपियों के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वकील ने कोर्ट में पेश की हैं ये दलीलें

बता दें कि लूथरा ब्रदर्स ने 7 दिसंबर की रात को 1:17 बजे मेक माय ट्रिप पर थाईलैंड के लिए इंडिगो की फ्लाइट की बुक की थी. साथ ही दिल्ली कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था. वहीं दोनों के वकील ने उनकी तरफ सफाई देते हुए कोर्ट को बताया था कि वे दोनों देश छोड़कर भागे नहीं हैं, बल्कि बिजनेस ट्रिप के लिए थाईलैंड गए हैं और उनकी फ्लाइट पहले से बुक थी. वकील ने यह दलील भी दी कि वे दोनों नाइट क्लब के मालिक नहीं, बल्कि संचालक हैं.

विज्ञापन

अब तक 5 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि गोवा नाइट क्लब हादसे की जांच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा गठित 3 सदस्यीय जांच टीम कर रही हैं, वहीं मामले में गोवा पुलिस अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें क्लब के चीफ मैनेजर राजीव मोदक, मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया, गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर शामिल हैं, वहीं 2 कर्मचारियों भरत कोहली और अजय गुप्ता को दिल्ली से पकड़ा गया है. अजय गुप्ता को ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस ले गई और अन्य आरोपी 6 दिन की कस्टडी में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ