---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: नजर ना लगे! जर्मन एम्बेसडर ने नई BMW में लटकाई नींबू-मिर्च, नारियल फोड़ा

German Ambassador Philipp Ackermann Ties Nimbu Mirchi BMW Electric Car: जर्मन एम्बेसडर फिलिप एकरमैन अपनी नई कार पर नींबू-मिर्च लटकाते नजर आए। उन्होंने नारियल फोड़ा, तब जाकर इसकी राइड ली।

---विज्ञापन---

German Ambassador Philipp Ackermann Ties Nimbu Mirchi BMW Electric Car: भारतीय परंपराओं में नींबू-मिर्च का इस्तेमाल बुरी नजर से बचने के लिए किया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, माना जाता है कि नींबू-मिर्च लटकाने से न सिर्फ बुरी नजर से दूर रहते हैं, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी कम होता है। हालांकि दूसरी ओर कुछ लोग इन्हें अंधविश्वास और रूढ़िवादी परंपराएं मानते हैं। भले ही आज इस बात पर इसे मानने या ना मानने पर बहस होती हो, लेकिन ये भी सच है कि आज के जमाने में भी इसका इस्तेमाल भरपूर देखा जाता है। यहां तक कि लोग नई कार खरीदने पर भी इसे अपनाने लगे हैं। मंगलवार को भारत में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन भी ऐसा करते देखे गए।

---विज्ञापन---

बांधी नींबू-मिर्च, फोड़ा नारियल 

दरअसल, उन्हें नई ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) दिया गया है। बीएमडब्ल्यू की चमचमाती कार में बैठने से पहले एकरमैन ने इसमें ‘नींबू-मिर्ची’ बांधी और फिर नारियल भी फोड़ा। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। उनके इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा- एक स्वस्तिक भी बनाना चाहिए था। एक ने लिखा- देसी कल्चर, विदेशी मेहमान। वहीं एक ने लिखा- नींबू-मिर्च इंटरनेशनल हो गया।

ये भी पढ़ें: ‘स्टेज सेट’, तारीख का हुआ ऐलान, वायनाड से चुनावी डेब्यू करेंगी प्रियंका गांधी

---विज्ञापन---

पॉल्यूशन को कम करना उद्देश्य 

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने इस अवसर पर कहा- “जर्मनी और भारत आपसी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। सर्दियों के समय में पर्यावरण प्रदूषण काफी ज्यादा हो जाता है। इसलिए मुझे लगा कि हमें पॉल्यूशन को कम करने में योगदान देना चाहिए। मैं एक इलेक्ट्रिक कार लेना चाहता था। मैंने इसके लिए अपने हेडक्वार्टर में बात की थी। थोड़े ही दिन बाद मेरी मांग को स्वीकार कर लिया गया। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जो प्रदूषण कम करती है।”

ये भी पढ़ें: Video: ये हैं देश के टॉप-5 कुख्यात गैंगस्टर, नाम से ही कांपती हैं हस्तियां

---विज्ञापन---

वीडियो हो चुका है वायरल 

आपको बता दें कि एकरमैन को 2022 में नई दिल्ली में जर्मन राजदूत बनाया गया था। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह दूतावास के कर्मचारियों के साथ 2023 में ऑस्कर विजेता गीत नाटू नाटू पर एक डांस फ्लैश मॉब का प्रदर्शन करते नजर आए थे। इसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें: बंद कमरे में हुई थी IPS Ajith Kumar और RSS नेताओं की मीटिंग, नहीं मिला कोई ‘गवाह’ 

First published on: Oct 15, 2024 07:49 PM

BMW
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola