Top 5 Gangster of India

Video: ये हैं देश के टॉप-5 कुख्यात गैंगस्टर, नाम से ही कांपती हैं हस्तियां

Top 5 Gangster of India: लॉरेंस बिश्नोई के पास करीब 700 शूटर हैं। जबकि गैंगस्टर अर्श दल्ला का पर 5 लाख का इनाम घोषित है। आइए जानते हैं देश के टॉप 5 गैंगस्टर्स के बारे में…

Top 5 Gangster of India: मुंबई में पूर्व मंत्री और बॉलीवुड के करीबी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। इस मर्डर के बाद कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अंडरवर्ल्ड पर अपना दबदबा कायम करने और सलमान खान से बदला लेने के लिए उनकी हत्या करवाई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है। देश ही नहीं विदेश में भी उसका नेटवर्क फैला है।

विज्ञापन

कहा जाता है कि उसके पास 700 शूटर हैं। जो एक इशारे पर जान ले सकते हैं। लॉरेंस अपना दबदबा कायम करने के लिए कई गैंगवॉर को भी अंजाम देता है। ऐसे कई गैंगस्टर हैं, जो या तो उसके साथ काम करते हैं या फिर उसके खिलाफ। लॉरेंस के अलावा टॉप-5 गैंगस्टर की लिस्ट में गोल्डी बराड़ का नाम है। गोल्डी लॉरेंस के लिए ही काम करता है। उसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है। कहा जाता है कि वह कनाडा से ही गैंग ऑपरेट करता है।

विज्ञापन

इस लिस्ट में गैंगस्टर अर्श दल्ला का नाम आता है। उस पर 5 लाख का इनाम है और वह भारत के मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल है। वह भी कनाडा में है और उसके पास 700 से ज्यादा शूटर हैं। लकी पटियाल और नीरज बवाना भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ