'अमेरिकी दबाव में फिर सरेंडर कर रहे पीएम मोदी…', UPI के नए चार्ज पर क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार को घेरा. उनका आरोप है कि वित्त मंत्रालय UPI पेमेंट पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है

Rahul Gandhi aims pm modi

UPI के नए चार्ज को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा (Photo: PTI/ANI)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार को घेरा. उनका आरोप है कि वित्त मंत्रालय UPI पेमेंट पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है और पीएम मोदी ने ट्रेड डील की तरह इस मामले में भी अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ये भी पूछा कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए US कंपनियों के लिए डिजिटल पेमेंट का गेट ओपन करने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या है MDR? UPI में 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजेक्शन से लिंक, राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा

विज्ञापन

क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर लिखा- ”मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है. अब 2 हजार से ऊपर के मर्चेंट UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है. इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ 5% हो, लेकिन UPI के कुल ट्रांजेक्शन वेल्यू का करीब 65% इन्हीं में है. सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फीस नहीं ली जाएगी. लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से. अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध करती रही हैं. अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है. अमेरिकी ट्रेड डील की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने सरेंडर कर रहे हैं.”

क्या है मामला?

दरअसल, सोमवार को वित्त मंत्रालय ने UPI पेमेंट को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत बैंकों और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स को ऑर्डर दिया गया था कि वो 2 हजार रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन और RuPay डेबिट कार्ड से किए गए पेमेंट पर कोई चार्ज ना लगाएं. हालांकि केंद्र की ओर से ये साफ नहीं किया है कि क्या 2 हजार रुपये से ज्यादा की पेमेंट पर चार्ज लगेगा, जिसका भुगतान मर्चेंट्स को करना होगा. अब तक, किसी भी तरह की UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ