---विज्ञापन---

‘स्टेज सेट’, तारीख का हुआ ऐलान, वायनाड से चुनावी डेब्यू करेंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi: वायनाड लोकसभा केरल राज्य की 20 लोकसभा सीट में से एक है। वायनाड के अलावा नांदेड़ लोकसभा पर उपचुनाव होना है।

Wayanad LokSabha Seat 2024: प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का कांग्रेस नेता लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेसी चुनाव के बाद उनके सदन में जाने और किसी पद के साथ सरकार में भागीदारी चाहते हैं। मंगलवार को चुनाव आयोग ने खाली हुई वायनाड लोकसभा उपचुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया है, यहां 13 नवंबर को फिर मतदान होंगे।

कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को उनके पहले चुनाव में वायनाड लोकसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया है। फिलहाल प्रियंका गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी हैं। वह अक्सर बड़े मुद्दों पर मुखर रहती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, तारीख समेत यहां देखें सभी सीटों की लिस्ट

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीट से लड़ा था चुनाव 

बता दें बीते लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, वह दोनों ही सीट जीत गए थे। इसके बाद उन्होंने रायबरेली की सीट पर बने रहने का निर्णय लिया और वायनाड की सीट छोड़ दी। अब इस सीट पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा हुई है। बता दें प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस दक्षिण में पार्टी के वोट बैंक को और मजबूत करना चाहती है।

केरल में कुल 20 लोकसभा सीट हैं

वायनाड लोकसभा सीट की बात करें तो ये केरल राज्य की 20 लोकसभा सीट में से एक है। बता दें चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 और इसके साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। केरल की वायनाड के अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इन सभी चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: देश में क्‍यों फेल हो रहे एग्‍ज‍िट पोल? चुनाव आयोग ने बताया पूरा सच

First published on: Oct 15, 2024 07:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola