बंद कमरे में हुई थी IPS Ajith Kumar और RSS नेताओं की मीटिंग, नहीं मिला कोई 'गवाह'

IPS MR Ajith Kumar: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा में एक जांच रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार जांच में पुलिस अधिकारी की बंद कमरे में बैठक होने का पता चला है।

Pinarayi Vijayan, Kerala, IPS MR Ajith Kumar, RSS leader,

IPS MR Ajith Kumar

विज्ञापन

Chief Minister Pinarayi Vijayan on IPS MR Ajith Kumar: आईपीएस अधिकारी और केरल के पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एमआर अजित कुमार और आरएसएस पदाधिकारियों की बैठक में मंगलवार को रिपोर्ट आई है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल विधानसभा में ये जांच रिपोर्ट पेश की है।

रिपोर्ट के अनुसार जांच में पाया गया कि केरल पुलिस अधिकारी की आरएसएस नेताओं के साथ बैठक बंद कमरे में बैठक हुई थी। जिसमें कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। जांच समिति ने इस बैठक की जांच की है। बता दें पुलिस अधिकारी को आरएसएस पदाधिकारी से बैठक कर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

हाई लेवल कमेटी ने जांच की

इस विवादास्पद बैठक के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एमआर अजित कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के पद से हटा दिया गया था और इस मामले में जांच समिति का गठन कर जांच के आदेश दिए थे। सीएम ने विधानसभा में बताया कि इस मामले की जांच कर रही एक हाई लेवल कमेटी ने जांच में पाया गया कि बैठक का वास्तविक उद्देश्य पता नहीं लगाया जा सका है, क्योंकि बैठक एक बंद कमरे में हुई थी और उस समय वहां कोई शख्स नहीं था जो इस केस में गवाह बनाया जा सके।

विज्ञापन

केरल सरकार ने विधेयक पारित किया

इससे पहले केरल विधानसभा में पिनाराई विजयन ने कहा था कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगी। कुछ दिनों पहले ही केरल सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ एक विधेयक पारित किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ