शहजाद पूनावाला ने PM मोदी से क्यों मांगा इस्तीफा? पॉडकास्ट में कही अहम बात

शहजाद पूनावाला ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिया है, अब वो एक्टिव पॉलिटिक्स से दूरी बनाना चाहते हैं, लेकिन अक्सर वो बीजेपी और कांग्रेस की तुलना करते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी के काम करने के तरीके पर अपनी बात रखी है.

Shehzad Poonawalla Narendra Modi fb

नरेंद्र मोदी और शहजाद पूनावाला (Photo-FB)

Shehzad Poonawalla On Narendra Modi: बीजेपी छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक पॉडकास्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के काम करने के तरीके को लेकर खुलकर अपनी राय रखी. पत्रकार बरखा दत्त के साथ ‘इनसाइड आउट’ में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के कारणों, पेपर लीक मामलों और राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर बात की. इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी को ‘बुरा तानाशाह’ बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की.

विज्ञापन

जुलाई में छोड़ी थी बीजेपी

शहजाद पूनावाला ने जुलाई में बीजेपी से इस्तीफा दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को चिट्ठी भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी है. इस्तीफे के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने और अपनी आगे के सफर पर ध्यान देने की बात भी कही थी.

विज्ञापन

पॉडकास्ट में पूनावाला ने कहा कि बीजेपी छोड़ने के बाद अब वो पार्टी के खिलाफ अपनी बात खुलकर रख सकते हैं, अब पार्टी में कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उनके नजरिए में बीजेपी अभी भी दूसरी राजनीतिक पार्टियों की तुलना में बेहतर स्थिति में है.

पेपर लीक पर उठाए सवाल

NEET पेपर लीक और इससे जुड़े आंदोलनों पर चर्चा करते हुए पूनावाला ने बीजेपी की प्रतिक्रिया में देरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बड़ा संगठन है और बड़े स्तर पर फैसले लेने में कभी-कभी समय लग सकता है. उन्होंने अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि जहां शिक्षा से जुड़े विवाद सामने आए, वहां मंत्रियों की जवाबदेही समान रूप से तय क्यों नहीं की गई. उन्होंने कर्नाटक, पंजाब और झारखंड की मिसाल देते हुए इस्तीफों को लेकर सवाल खड़े किए.

विज्ञापन

पीएम मोदी पर क्या बोले?

पूनावाला ने पीएम मोदी की वर्किंग स्टाइल पर बेहद तीखी टिप्पणी की. उन्होंने उन्हें ‘बहुत बुरा तानाशाह’ बताते हुए कहा कि वो उन्हें इस मामले में 100 में से जूरो नंबर देंगे. उन्होंने पीएम मोदी से इस्तीफा देने की मांग भी की. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विपक्ष और आंदोलनों से निपटने के लिए अतीत की सरकारों में देखे गए कुछ कठोर तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया. इसी आधार पर उन्होंने पीएम मोदी को ‘बुरा तानाशाह’ बताया.

राहुल गांधी पर क्या बोले?

राहुल गांधी को लेकर पूनावाला ने कहा कि 2009 से 2026 के बीच उनमें कुछ बदलाव जरूर आया है, लेकिन उनके मुताबिक ये बदलाव पर्याप्त नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी की पॉलिटिकल कंसिस्टेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कई बार ऐसा लगता है कि वो हर मुद्दे के बारे में सब कुछ जानते हैं.

विज्ञापन

बीजेपी छोड़ने की वजह

पूनावाला ने अपने इस्तीफे में कुछ ‘लोगों’ के रिएक्शन का जिक्र किया था, लेकिन उस समय किसी का नाम नहीं लिया था. पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर हाई लेवल पर मौजूद लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी गई थी. उन्होंने पहले भी आर्थिक और निजी कारणों को बीजेपी छोड़ने की वजह बताया था और राजनीति से दूरी बनाने की बात कही थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ