G20 Summit New Delhi: शी जिनपिंग की जगह दिल्ली में G20 Summit में चीन की तरफ से कौन शामिल होगा, इस पर से पर्दा उठ गया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने संक्षिप्त बयान जारी कर कहा कि भारत सरकार के निमंत्रण पर चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग समिट में शामिल होंगे।
इससे पहले सोमवार को चीन की ओर से पुष्टि की गई कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री ली कियांग करेंगे। चीन का यह फैसला भारत-चीन सीमा पर गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि ली कियांग 9 और 10 सितंबर को भारत के नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इससे पहले चीनी अधिकारियों ने 2 सितंबर को अपने भारतीय समकक्षों को सूचित किया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।
जिनपिंग नहीं आ रहे, मैं निराश हूं: बाइडेन
उधर, जिनपिंग के समिट में नहीं आने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने निराशा जताई है। उन्होंने रविवार को कहा कि वे निराश हैं कि चीनी राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले रहे हैं। बता दें कि जो बाइडेन 7-10 सितंबर तक भारत दौरे पर रहेंगे।
बता दें कि भारत और चीन के बीच तनाव हाल ही में तब बढ़ गया जब बीजिंग ने एक नया नक्शा जारी किया। नक्शे में चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में अक्साई चिन पर अपना दावा जताया है। इसके बाद भारत ने इसे बेतुका बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
बता दें कि भारत को जी20 की अध्यक्षता मिली है। इसके बाद देशभर के अलग-अलग स्थानों पर जी20 की बैठक हुई है। नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) के वैश्विक नेताओं की बैठक हो रही है, जिसमें G20 में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार के प्रमुख शामिल होंगे। बता दें कि G20 ग्रुप में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल है।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
39 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
44 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines