Exit Poll 2026: बंगाल-असम, तमिलनाडु-पुडुचेरी और केरल के एग्जिट पोल, जानिए कब और कहां देखें LIVE?

Assembly Elections 2026 Exit Polls: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के बाद कल शाम से 5 राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे. आप कल शाम से न्यूज़ 24 पर देख सकेंगे किसकी बनेगी सरकार और कौन मारेगा बाजी.

assembly elections 2026 exit polls result
विज्ञापन

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान कल यानी 29 अप्रैल को संपन्न हो जाएगा. दूसरे चरण में राज्य की 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे जिसके बाद लोकतंत्र के इस महापर्व का चुनावी शोर थम जाएगा. बंगाल के अलावा तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में पहले ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के आंकड़े सार्वजनिक किए जा सकेंगे. यही कारण है कि कल शाम करीब 6:30 बजे के बाद से ही चुनावी नतीजों का अनुमान लगाने वाले एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे जिससे यह साफ हो जाएगा कि इन पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है.

तमिलनाडु, असम और केरल में भारी मतदान

इस बार के चुनावों में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग देखने को मिली है. तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था जहां करीब 84.29 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. वहीं असम की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था जिसमें 85.38 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. केरल की बात करें तो यहाँ की 140 सीटों पर भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे और राज्य में 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ है. पुदुचेरी जैसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश ने तो वोटिंग के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है जहां 30 सीटों के लिए हुए चुनाव में रिकॉर्ड 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

कहां और कैसे देख सकेंगे एग्जिट पोल के नतीजे

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी होगी या बीजेपी बाजी मारेगी या फिर दक्षिण के राज्यों में किसका पलड़ा भारी है तो आप एग्जिट पोल के नतीजे न्यूज 24 पर देख सकते हैं. न्यूज 24 की टीम सबसे सटीक और विश्वसनीय आंकड़े लेकर आपके सामने हाजिर होगी. आप इन नतीजों को न्यूज 24 के टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप टीवी के पास नहीं हैं तो न्यूज 24 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और एक्स (X) यानी पुराने ट्विटर हैंडल पर भी पल-पल की जानकारी हासिल कर सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इन नतीजों के साथ-साथ विशेषज्ञों का विश्लेषण भी उपलब्ध रहेगा ताकि आप सत्ता की पूरी तस्वीर को आसानी से समझ सकें.

यहां क्लिक कर देख सकेंगे लाइव नतीजे-

विज्ञापन

4 मई को आएंगे फाइनल नतीजे

एग्जिट पोल हालांकि केवल एक अनुमान होते हैं लेकिन इनसे यह पता चल जाता है कि हवा का रुख किस तरफ है. बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद पूरे देश की निगाहें इन पांच राज्यों के भविष्य पर टिकी होंगी क्योंकि इनके नतीजे देश की राजनीति की नई दिशा तय करेंगे. तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के बीच कड़ा मुकाबला है तो असम में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है. केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच ऐतिहासिक जंग देखने को मिल रही है. इन सभी राज्यों के अंतिम और असली नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. तब तक एग्जिट पोल ही वह जरिया होंगे जिससे जनता की पसंद और नई सरकारों के गठन का संकेत मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ