Election Commission takes action: उत्तर प्रदेश के 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने इस मामले में जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन और कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए आधिकारिक पत्र में आयोग ने कहा है कि 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के दोनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. साथ ही दोनों अधिकारियों की चार्जशीट तैयार कर आगे की जांच और समीक्षा के लिए चुनाव आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि उसकी पूर्व अनुमति के बिना इन अधिकारियों को दोबारा बहाल नहीं किया जाएगा.
दर्ज एफआईआर में जुड़ेगी BNS की धारा 198
अब तक चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले कार्मिकों पर RP Act के तहत सिर्फ निलंबन जैसी विभागीय कार्रवाई की जाती थी, लेकिन पीलीभीत मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने नियमों को और सख्त कर दिया है. प्रशासनिक कार्रवाई के अलावा, आयोग ने कानूनी कार्रवाई को भी सख्त कर दिया है. दोनों अधिकारियों और वीआरसी (VRC) कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अनिल कुमार के खिलाफ पहले से दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 198 को भी जोड़ने का निर्देश दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को भेजी गई रिपोर्ट की जांच के बाद चुनाव आयोग ने 31 अक्टूबर 2026 को यह कड़े निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी कार्रवाई 31 मई 2023 के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत पूरी सख्ती से अमल में लाई जाए.
क्या था पूरा मामला?
जांच में सामने आया कि 31 मई से 29 अगस्त के बीच पीलीभीत में बिना किसी वैध भौतिक आवेदन के 13,779 फॉर्म-8 सिस्टम में दर्ज कर दिए गए. इनमें से 10,470 मतदाताओं या उनके पिता के नाम बदल दिए गए थे. आयोग ने इसे मानवीय भूल मानने से इनकार करते हुए ‘सोची-समझी साजिश और अपराध’ करार दिया है.
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines