हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SIR के बाद 12 राज्यों में हटाए गए 5 करोड़ फर्जी नाम, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में SIR के दौरान करीब 5 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं. ये कदम चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए उठाया गया है.

विज्ञापन
Credit: News24

देश में चुनावी प्रक्रिया को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में किए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान(SIR) के तहत 12 राज्यों में करीब 5 करोड़ ऐसे मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं, जो या तो अयोग्य थे या फिर फर्जी पाए गए. चुनाव आयोग ने जो SIR करवाया, उसका मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करना और उसमें मौजूद गलत या डुप्लीकेट नामों को हटाना था. आयोग के मुताबिक, कई मामलों में एक ही व्यक्ति के नाम अलग-अलग जगहों पर दर्ज थे, जबकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन उनका नाम अब भी सूची में शामिल था.

ये भी पढ़ें: UP की फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम? परेशान होने की जरूरत नहीं, करें ये काम

क्या बदलाव हुआ?

इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने घर-घर जाकर वैरिफिकेशन किया. इसके साथ ही डिजिटल डेटा और आधार से जुड़े रिकॉर्ड्स का भी इस्तेमाल किया गया, ताकि मतदाता सूची को ज्यादा सटीक बनाया जा सके. आयोग ने बताया कि इस प्रक्रिया में लाखों नए योग्य मतदाताओं के नाम भी जोड़े गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से चुनाव में गड़बड़ी की संभावना कम होगी और फर्जी मतदान पर रोक लगेगी. ये कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि साफ-सुथरी मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव होती है.

विज्ञापन

UP में जोड़े गए सबसे ज्यादा नाम

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सूची से नाम हटाए जाने के साथ-साथ करीब 2 करोड़ नए नाम जोड़े भी गए हैं. सबसे ज्यादा नए नाम यूपी में शामिल किए गए हैं. राज्य में 92.4 लाख नए वोटर्स के नाम लिस्ट में जुड़े हैं. यूपी के बाद तमिलनाडु में 35 लाख, केरल में 20.4 लाख और राजस्थान में 15.4 लाख नए नाम शामिल किए गए. मध्य प्रदेश में 12.9 लाख और गुजरात में 12 लाख से ज्यादा वोटर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया.

ये भी पढ़ें: Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट, 90 लाख से ज्यादा लोगों के नाम कटे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola