कैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने मरीजों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सभी नॉन-शेड्यूल एंटी-कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन को 30% पर सीमित कर दिया है. इससे दवाओं की एमआरपी में 70 फीसदी तक की भारी गिरावट आने की उम्मीद है. देश भर के कैंसर मरीजों को हर साल करीब 2,500 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी.

cancer medicine

कैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती होंगी. कैंसर के इलाज पर होने वाले भारी खर्च से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है. सरकार ने सभी नॉन-शेड्यूल एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम 30 फीसदीतक सीमित करने का अहम फैसला किया है. इस फैसले का सीधा मकसद दवाओं पर होने वाले अत्यधिक मुनाफे पर रोक लगाना और जीवन रक्षक दवाओं को आम लोगों की पहुंच में लाना है.
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ट्रेड मार्जिन पर 30% की कैप लगने से दवाओं के खुदरा मूल्य (MRP) में 70 प्रतिशत तक की बड़ी कमी आने की उम्मीद है. इससे मरीजों की जेब से इलाज पर होने वाले खर्च में काफी कमी आएगी. अनुमान है कि इस ऐतिहासिक कदम से मरीजों को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी.

विज्ञापन

ब्रैंडेड से लेकर जेनेरिक तक, सभी दायरे में

सरकार के इस फैसले के दायरे में हर तरह की कैंसर दवाएं शामिल की गई हैं. चाहे दवा ब्रैंडेड हो या जेनेरिक, घरेलू स्तर पर बनी हो या विदेश से आयातित, पेटेंटेड हो या नॉन-पेटेंटेड-सभी नॉन-शेड्यूल कैंसर रोधी दवाओं पर यह नियम समान रूप से लागू होगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कीमतें कम होने के साथ-साथ बाजार में इन जीवन रक्षक दवाओं की सप्लाई पर कोई असर न पड़े.

विज्ञापन

2019 के फैसले को आगे बढ़ाया

यह कदम साल 2019 में किए गए उस हस्तक्षेप की अगली कड़ी है, जिसके तहत 526 ब्रांड्स पर इसी तरह की व्यवस्था लागू की गई थी. उस वक्त मरीजों को सालाना करीब 984 करोड़ रुपये की बचत दर्ज की गई थी. अब इस नए फैसले से सरकार ने एक बार फिर किफायती, सुलभ और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ