'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों और नौकरशाही पारदर्शी', ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर जोशी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जनता की सरकारें तभी बनी रहेंगी जब चुनाव निष्पक्ष हों और नौकरशाही में पूरी पारदर्शिता हो. साथ ही संविधान के उल्लंघन पर सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की बात भी कही.

Murli Manohar Joshi, Gyanesh Kumar resignation, Election Commission controversy

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने दिया बयान, Credit - : ANI / Facebook ( Dr Murli Manohar Joshi )

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का अहम बयान सामने आया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकारें तभी सुरक्षित रह सकती हैं, जब देश में चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों और नौकरशाही पूरी तरह पारदर्शी रहे. मुरली मनोहर जोशी गुरुवार को 21वें ‘फिक्की (FICCI) हायर एजुकेशन समिट’ के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. जब उनसे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों और विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा बनाई गई सरकारें धरती से कभी खत्म नहीं होंगी,बशर्ते चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों और नौकरशाही में पारदर्शिता हो.”

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर जोर देते हुए आगे कहा, “विपक्ष जिम्मेदार और जवाबदेह है. पूरी व्यवस्था संविधान के दायरे में ही चलनी चाहिए. अगर कहीं भी संविधान का उल्लंघन होता है, तो सुप्रीम कोर्ट को उसकी जांच करनी चाहिए. यही वह सिद्धांत है जिस पर हमारे लोकतंत्र को मजबूती से काम करना चाहिए.”

गौरतलब है कि वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरों के बाद विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है. ऐसे माहौल में भाजपा के ही वरिष्ठ नेता का निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी व्यवस्था पर दिया गया यह बयान सियासी गलियारों में काफी चर्चा बटोर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ