UP की फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम? परेशान होने की जरूरत नहीं, करें ये काम

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद शुक्रवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई. ड्राफ्ट सूची के बाद SIR में 8 लाख 15 हजार 996 लोगों के नाम कटे हैं. हालांकि, ड्राफ्ट सूची में 12 करोड़ 55 लाख, 55 हजार मतदाता थे. नोटिस जारी होने के बाद 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता फाइनल लिस्ट में जोड़े गए हैं.

up sir list
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद शुक्रवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई. ड्राफ्ट सूची के बाद SIR में 8 लाख 15 हजार 996 लोगों के नाम कटे हैं. हालांकि, ड्राफ्ट सूची में 12 करोड़ 55 लाख, 55 हजार मतदाता थे. नोटिस जारी होने के बाद 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता फाइनल लिस्ट में जोड़े गए हैं. अगर आपका भी नाम कटा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. पहले आप अपना नाम आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक करें अगर नहीं है तो फॉर्म 6 भरकर अपने BLO के पास जमा करें.

इस तरह करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/
वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाएं.
अपना राज्य चुनें: Uttar Pradesh
Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 सिलेक्ट करें.
अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें या अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करें.
PDF फॉर्मेट में सूची डाउनलोड करके अपने नाम की जांच करें.

Advertisment

अगर EPIC नंबर न हो तो कैसे चेक करें नाम?

मान लीजिए आपको अपना EPIC नंबर याद नहीं है या आपके पास नहीं है तो भी आप आसानी से फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, इसमें भी कोई परेशानी नहीं है. वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर Search by Details का भी विकल्प दिया गया है. बस यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी है क्योंकि यहां आपको अपना नाम, पिता या किसी रिश्तेदार का नाम, जन्मतिथि, उम्र, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरनी होगी. ये जानकारी भरने के बाद सर्च करते ही सिस्टम आपके नाम से मिलते-जुलते रिकॉर्ड दिखाने लगेगा. इस तरह यहां आप अपना नाम खोज सकते हैं.

मोबाइल नंबर के जरिये कैसे देखे अपना नाम?

एक और तरीका भी है, यहां आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए नाम को चेक कर सकते हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर वोटर लिस्ट से लिंक है, तो यह तरीका काफी आसान है. वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर Search by Mobile विकल्प चुनकर आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा है, फिर आपके पास एक OTP आएगा. OTP डालते ही फाइनल वोटर लिस्ट में आपका रिकॉर्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. लेकिन, आपका मोबाइल नबर पहले से रजिस्टर्ड और लिंक होने चाहिए.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ