'देश में वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश', राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

विपक्ष के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोके जाने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है. राहुल ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा और राज्यसभा के 300 सांसद प्रदर्शन में शामिल हैं, लेकिन पुलिस मारपीट पर उतर आई है.

Rahul Gandhi, BJP, peaceful protest, democracy

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है. Credit: ANI

विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने तीखे शब्दों में कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) उस आजादी को छीनने में लगी हुई है. राहुल गांधी ने दावा किया कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 सांसद मिलकर अपनी आवाज उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “हम केवल शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन हमें लगातार रोका जा रहा है. हमारे पास 300 सांसदों का समर्थन है, फिर भी प्रशासन हमें सड़क पर खड़े होने की इजाजत नहीं दे रहा.”

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से जारी है गतिरोध, मारपीट का भी आरोप

प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है. पहले दिन उन्हें इलेक्शन कमीशन के दफ्तर के बाहर ही रोक दिया गया. दूसरे दिन जंतर-मंतर पर एकत्र हुए सांसदों और नेताओं को न केवल रोका गया, बल्कि उनके साथ मारपीट और बदसलूकी भी की गई.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में चुनाव प्रणाली और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को चोट पहुंचाई जा रही है. उन्होंने कहा कि देश में वोट की चोरी हो रही है और खुलेआम लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इस तरह देश को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें उनके किए की सजा जरूर मिलेगी. विपक्ष जनता की आवाज को दबने नहीं देगा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ