Delhi NCR Weather Forecast: देश में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है, क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। पिछले 15 दिन में कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं। इसलिए इस बार सर्दी के मौसम में लोग फरवरी के महीने में भी ठिठुर रहे हैं। फरवरी के महीने में भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और धुंध का कहर जारी है। कहीं-कहीं शीत लहरों ने ठंड बढ़ा रखी है। इस हफ्ते भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।
आज रात एक्टिव हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ
IMD के अनुसार, आज 8 फरवरी दिन रविवार को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर असर डालेगा। वहीं उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व भारत में 120 समुद्री मील की रफ्तार से चलते वाली पछुआ हवाएं चल रही हैं। इन मौसमी परिस्थितियों के असर से 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने ठंड बढ़ने की संभावना है।
4 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान को कोई परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उपरोक्त चारों राज्यों को छोड़कर अगले 7 दिनों के दौरान देश के बाकी राज्यों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तर से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड में कहीं-कहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है।
दिल्ली में सुबह-शाम की ठंडक बनी रहेगी
IMD के अनुसार, दिल्ली में मौसम अब साफ होने लगा है, हालांकि हवाएं चलने से सुबह-शाम की ठंड है, लेकिन दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होने लगी है। दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम 11.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं अब अगले 7 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 9 फरवरी को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 11 फरवरी को यह सामान्य से अधिक (1.6 से 3) डिग्री रह सकता है।
दिल्ली में 2 दिन छा सकते हैं हल्के बादल
वहीं दिल्ली में अगले 7 दिन अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5 से 1.5) डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन 10 और 11 फरवरी को यह सामान्य से अधिक (1.6 से 3) डिग्री रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 15-25 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में अगले 7 दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines