हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुलंदशहर से पकड़ा गया दिल्ली की नाबालिग लड़की का कातिल, गर्लफ्रेंड पर चाकू से किए थे 20 से ज्यादा वार

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल पकड़ा गया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की साक्षी को चाकू और पत्थर से गोदकर फरार हो गया था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

चाकू से किए थे वार

आरोपी साहिल ने लड़की के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी ने लड़की पर चाकू और पत्थऱ से करीब 40 वार किए। लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी जबकि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

यह भी पढ़ें: NMACC: सार्वजनिक मांग को देखते हुए नीता मुकेश अंबानी ने कला और शिल्प प्रदर्शनी ‘SWADESH’ का किया विस्तार

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि साक्षी (16 साल) E-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। नाबालिग उसी इलाके में रहने वाले साहिल पुत्र सरफराज से रिलेशनशिप में थी। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर आरोपी साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी।

स्वाति मालीवाल बोलीं- इससे भयानक कुछ नहीं देखा

शाहबाद की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी वारदात को जघन्य बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने ये भी कहा कि एक 16 साल की लड़की को 40-50 बार चाकू मारा गया और फिर पत्थर से कई बार वार किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया है। कई लोगों ने इसे देखा लेकिन ध्यान नहीं दिया। दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गई है। मैं केंद्र सरकार से केंद्रीय एचएम, दिल्ली एलजी, डीसीडब्ल्यू प्रमुख और दिल्ली सीएम के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की अपील करती हूं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola