---विज्ञापन---

देश angle-right

अब दिल्ली दूर नहीं… नीतीश कुमार का बिहार छोड़ना हुआ तय, 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ

नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी दिल्ली की तैयारी करीब अंतिम चरण में है। राज्य सभा में नीतीश कुमार निर्वाचित हो चुके हैं। अब शपथ ग्रहण करने के लिए तारीख तय हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

बिहार में नीतीश युग खत्म होने जा रहा है। हाल ही में, नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी दिल्ली की तैयारी करीब अंतिम चरण में है। राज्यसभा में नीतीश कुमार निर्वाचित हो चुके हैं। अब शपथ ग्रहण करने के लिए तारीख तय हो गई है। 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर जाएंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे।

बिहार में इन दिनों नीतीश कुमार खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। करीब 6 महीने पहले चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद राज्यसभा जाने के फैसले ने बिहार की राजनीति को हिला दिया था। खुद नीतीश की पार्टी जेडीयू में इसका खूब विरोध हुआ था। नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बनने जा रहे हैं। बिहार सीट से नीतीश निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली से बिहार तक कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं? 24 घंटे में जिलाअध्यक्षों की सूची बदलने की आई नौबत

बता दें कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर 1977 में शुरू हुआ जब उन्होंने हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि वे हार गए। 1985 में वे पहली बार विधायक बने और 1989 में पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कृषि और रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। नीतीश कुमार ने 2005 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तब से वे कई बार इस पद पर रहे हैं। उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने इस्तीफे पर खुद नहीं किए साइन? RJD एमएलसी ने क्यों उठाया सवाल

हालांकि अभी तक नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। बीच में खबर थी कि नीतीश नए सीएम फेस तय होने के बाद ही इस्तीफा देंगे। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले कब तक सीएम पद से इस्तीफा देंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2026 10:02 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola