हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी एडमिरल डोंग से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने एससीओ (SCO) के रक्षा मंत्रियों के कॉन्फ्रेंस में भाग लिया।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग के साथ बैठक की। इस मुलाकात में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मधुबनी पेंटिग चीनी रक्षा मंत्री को भेंट की है। इस मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने कई मुद्दे पर चर्चा की। राजनााथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से शांति में सहयोग करने के साथ ही मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरु करने पर खुशी व्यक्त की है। आपको बता दें, एसओएस की मीटिंग के दौरान साझा बयान पर साइन करने से मना कर दिया था।

पहलगाम में हुए आंतकी हमले का जिक्र

क्योकि इसमें हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का जिक्र तक नहीं था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। एसओए की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाम लिए बिना पाकिस्तान को सचेत किए बिना कहा कि अपनी हरकतों से बाज आ जाए। भारत भी हर हमले का जवाब देने के लिए तैयार बैठा है।

सीमा प्रबंधन को लेकर हुई चर्चा

चीनी रक्षा मंत्री से मुलाकत के दौरान राजनाथ सिंह ने सीमा प्रबंधन की भी चर्चा की है। राजनाथ सिंह ने बताया कि अगर एसएसी पर शांति रहेगी तो एक दूसरे देश अपनी आर्थिक उन्नति पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। दोनों मंत्रियों ने मौजूदा कम्युनिकेशन के जरिए तोड़ना, डी-एस्केलेशन, सीमा प्रबंधन और अंतिम डी-लिमिटेशन से संबंधित मुद्दों पर एक दूसरे के साथ सहयोग करने की भी अपील की है। इसके अलावा 6 सालों के ब्रेक के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Ratha Yatra 2025: लाखों भक्तों को मुफ्त में मिलेगा खाना, महाकुंभ के बाद पुरी में अडाणी ग्रुप की सेवा शुरू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola