Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट आई है। हालांकि आज भी देश में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 6,093 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 6,395 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 33 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 302 की तेजी दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – Delhi: आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिरी, राहत बचाव कार्य जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6,093 नए केस सामने आए हैं जबकि 31 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 6,768 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 49 हजार 636 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 706 की गिरावट दर्ज की गई है।
अभी पढ़ें – राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 84 हजार 739 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 6 हजार 972 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 121 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214 करोड़ 55 लाख 91 हजार 100 हो गया पहुंच गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
23 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines